Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले से बड़ी खबर : सुंडरू ग्राम पंचायत के पूर्व उपसरपंच...

जशपुर जिले से बड़ी खबर : सुंडरू ग्राम पंचायत के पूर्व उपसरपंच व वर्तमान पंच रवि नारायण यादव एवं उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ तपकरा थाने में गैरजमानतीय धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध, जेल जाने के डर से तीनों आरोपी हुए फरार

986
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है। सुंडरू ग्राम पंचायत के पूर्व उपसरपंच व वर्तमान पंच रवि नारायण यादव एवं उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ तपकरा थाने में गैरजमानतीय धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक गिरफ्तारी के बाद जेल जाने के डर से रवि नारायण यादव अपने दो अन्य साथी मोहन यादव एवं शिवकुमार यादव के साथ फरार बताया जा रहा है।

मामले के संबंध में मिली जानकारी मुताबिक सुंडरू ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम पोकपानी का रहने वाला अनुरंजन मिंज अपनी पत्नी व 4 साल की मासूम बच्ची के साथ 10 जुलाई दिन शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार सुंडरू गया था। इस दौरान बाजार में लगे मछली बेचने वाले के पास गया उसे मछली खरीदना था, इस दौरान रवि नारायण यादव मछली दुकान में मौजूद था जब अनुरंजन मिंज मछली का प्रति किलो रेट पूछा तो दुकान वाले को रेट बताने के बजाय वहां मौजूद रवि नारायण यादव अनुरंजन मिंज को बोलने लगा की मछली ₹400 किलो है। इसके बाद रवि नारायण यादव अनुरंजन मिंज से बद्तमीजी करने के साथ ही मछली काटने वाले लोहे के औजार से उसको मारने का प्रयास करते हुए जातिगत गाली गलौज भी करने लगा यही नहीं रवि नारायण यादव अनुरंजन मिंज
के जेब में हाथ डालकर उसके मोबाइल को छीन लिया और पहने हुए निकर चड्ढा को खींच दिया जिससे अनुरंजन मिंज भरे बाजार में निर्वस्त्र हो गया। इस घटना के बाद अनुरंजन मिंज अपनी पत्नी व 4 साल की मासूम बच्ची के साथ अपनी स्कूटी में सवार होकर अपने घर पोकपानी लौटने लगा इस बीच रवि नारायण यादव के दो साथी क्रमशः मोहन यादव एवं शिवकुमार यादव अपनी बाइक से आकर रास्ता रोक कर अनुरंजन मिंज के स्कूटी की चाबी को छीन कर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे इसी बीच उसी जगह पर रवि नारायण यादव भी पहुंच गया और अनुरंजन मिंज के साथ मारपीट करते हुए जातिगत गाली गलौज देने लगा। इस घटना के बाद अनुरंजन मिंज अपने सरपंच भाई संदीप मिंज को फोन करके बुलाया। इसके बाद सुंडरू ग्राम पंचायत का सरपंच संदीप मिंज घटना स्थल पहुंचा और मामले को शांत कराया।

इस घटना के बाद अनुरंजन मिंज काफी भयभीत हो गया था जिसकी वजह से अपने समाज के लोगों को घटना के बारे में बताया इसके बाद रविवार के दिन सैकड़ो की संख्या में समाज के लोगों के द्वारा साप्ताहिक बाजार सुंडरू में एक बैठक का आयोजन किया गया और यह निर्णय लिया गया कि रवि नारायण यादव और उनके दो साथियों के खिलाफ तपकरा थाने में अपराध पंजीबद्ध कराना है। जिसके बाद 13 जुलाई 2026 दिन सोमवार को पीड़ित अनुरंजन मिंज अपने सरपंच भाई संदीप मिंज और गांव के कुछ महिलाओं के साथ थाना पहुंचकर रवि नारायण यादव और उनके दो अन्य साथी शिवकुमार यादव और मोहन यादव के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va), एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 126, 296, 3 (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया है।

रवि नारायण यादव को जब यह जानकारी प्राप्त हो गई की उसके खिलाफ व उसके दो साथियों के खिलाफ तपकरा थाने में गैरजमानतीय धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध हो गया है, तब वह अपने दोनों साथियों के साथ फरार हो गया है। अब देखना होगा कि तपकरा पुलिस  रवि नारायण यादव और उनके दोनों साथी शिवकुमार यादव और मोहन यादव को कब तक गिरफ्तार कर कुनकुरी न्यायालय में पेश कर पाती है।

अनुरंजन मिंज ने तपकरा पुलिस को बताया है कि मैं अनुरंजन मिंज पिता रूबेन मिंज उम्र 35 वर्ष जाति उरांव (अनुसूचित जनजाति) ग्राम पोकपानी ग्राम पंचायत सुण्डरू तहसील तपकरा जिला जशपुर (छ.ग.) का निवासी हूं ग्राम पंचायत सुण्डरू के स्थायी निवासी रविनारायण यादव पिता महेश यादव के द्वारा दिनांक 10/07/2026 के दिन शुक्रवार व समय लगभग 04/00 बजे साप्ताहिक बाजार सार्वजनिक स्थान पर मछली बेचने वाले व्यक्ति से मछली का रेट पूछने पर रविनारायण के द्वारा 400/ रेट बताया और मेरा पेंट चडडा से मेरा मोबाईल फोन निकाल लिया और मोबाईल मांगने पर नही दूंगा बोला और भरे बाजार में मेरा पेंट चडडा को नीचे उतार दिया,तो मैं महकूल बोल दिया फिर मेरे को धक्का मुक्का करने लगा फिर मछली काटने वाला औजार उठा कर काट दूंगा जाति गत गंदा-गंदा गाली गलौज किया मैं बोला मेरी पत्नि और मेरी 04 साल की बेटी देख रहे है, मारना है तो मार दो बोला उसके बाद सब्जी खरीद कर हम तीनो परिवार अपने निजी स्कूटी में घर जा रहे थे, बाजार डांड के कुछ दूरी पर फिदेलियुस लकडा के घर के पास रविनारायण के दो अन्य साथी के द्वारा शिवकुमार एवं मोहन यादव अलग-अलग बाईक में आकर मेरा रास्ता रोक लिया और मेरा स्कूटी चाबी शिवकुमार यादव के द्वारा छिन लिया और मां बहन की गंदी-गंदी जातिगत गाली करने लगा उसके बाद रविनारायण यादव के द्वारा वहां भी मारपीट किया गया। मैं और मेरी पत्नि मेरी बेटी रो रही है हम लोगों को जाने दो बोलकर रिकवेस्ट करने पर भी नही माने मेरी पत्नि को भी जातिगत गंदे शब्द से गाली गलौज किया,मेरा भाई लोगों को फोन कर बुलाया कि हम लोगों को रास्ता रोक रखे है तो आये और मौके पर मेरा भईया सरपंच आया तो रविनारायण यादव के द्वारा बोला गया उरांव सरपंच क्या राजनीति चलायगा उसको तो मूत कर उखाड फेक देगा बोला उसके बाद सरपंच क्यो लडाई कर रहे हो सब अपना अपना घर भागो बोल कर भेज दिये,घटना दिनांक को मैं तपकरा थाना में उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिये नही पहुंच पाया क्यो कि रविनारायण यादव दबांग व्यक्ति है गांव के सभी लोग डरते है जिसकी वजह से मैं भयभीत था इसी बीच में घर एवं समाज के लोगों से चर्चा करने के बाद आज मैं उक्त तीनों के खिलाफ प्रथम सूचना दर्ज करने थाना पहुंचा हूं।अत:महोदय जी से निवेदन है कि तीनों लोगों के खिलाफ उचित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मुझ गरीब आदिवासी व्यक्ति को न्याय दिलाने की कृपा करें,उक्त सभी घटना को श्रीमती मेरी लकडा पति फिदेलियुस लकडा,और श्रीमती दीपप्रतिमा लकडा के द्वारा प्रत्यक्ष देखा एवं सुना गया एवं निकोदिन लकडा मौजूद थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here