Home छत्तीसगढ़ 3 साल पहले की तरह अब पुन: तपकरा में बढ़ रही है...

3 साल पहले की तरह अब पुन: तपकरा में बढ़ रही है चोरी की वारदात, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तपकरा में पदस्थ व्याख्याता के शासकीय मकान का ताला तोड़कर नगद ₹40000 और लगभग साढ़े तीन लाख का सोना-चांदी ले उड़े चोर, पुलिस की रात्रि गस्त पर उठे सवाल, डॉग स्क्वायड की टीम भी नहीं बुला पाई पुलिस

470
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। पूरे प्रदेश ही नहीं पूरे राष्ट्र में नाग लोक के नाम से विख्यात तपकरा में एक बार फिर से चोरी की वारदात होने लगी है। 3 साल पहले अप्रैल 2023 से अगस्त 2023 तक तपकरा में लगातार चोरी की घटनाएं हुई थी जिससे तपकरा में रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई थी और पुलिस के अधिकारी भी इस चोरी की घटनाओं से परेशान थे। ऐसी ही घटनाएं एक बार फिर से तपकरा में होने लगी है जिससे अब तपकरा के लोगो की नींद उड़ गई है।

तपकरा सहित पूरे आसपास में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से अब पुलिस की रात्रि अगस्त पर लोग सवाल खड़े करने लगे हैं । यह चर्चा आम हो गई है कि यदि पुलिस के द्वारा ईमानदारी से रात्रि में गस्त की जाती रही होगी तो मुख्य सड़क से महज 100 मीटर की दूरी पर चोरी की वारदात कैसे हो गई। 16 तारीख की रात जब व्याख्याता के घर चोरी हुई इसकी जानकारी सुबह 17 तारीख को विजय साव को हुई वे तत्काल थाना पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दे दिए थे लेकिन पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाना मुनासिब नहीं समझा।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तपकरा में पदस्थ व्याख्याता विजय साव के घर में भी चोरी की वारदात हुई है चोरों ने शासकीय मकान का ताला तोड़कर मकान के भीतर घुसकर अलमारी में रखें लगभग साढे तीन लाख का सोना और चांदी तथा ₹40000 नगद चुरा कर ले गए हैं।

व्याख्याता विजय साव तपकरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर अंकीरा के रहने वाले हैं 16 तारीख को रथ यात्रा होने की वजह से वे अपने पूरे परिवार समेत शासकीय मकान मकान में ताला जड़कर 15 जुलाई को वह अपने घर अंकीरा चले गए थे। जब वे 17 तारीख की सुबह लगभग 6:30 बजे तपकरा अपने शासकीय मकान पहुंचे तो उनका होश उड़ गया क्योंकि घर के दरवाजे में जड़ा ताला टूटा हुआ था जब वे घर के भीतर घुस कर देखें तो अलमीरा का भी ताला टूटा हुआ था और लाकर में रखे नगद रकम और सोना चांदी गायब था।

विजय साव ने तपकरा पुलिस को बताया कि वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तपकरा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। शासकीय प्राथमिक पुत्री शाला तपकरा के बगल में शासकीय आवास में निवासरत हैं। रथयात्रा का अवकाश होने की वजह से दिनांक 15/07/2026 को शाम लगभग 06 बजे अपने शासकीय आवास में ताला लगाकर गृह ग्राम अंकिरा चला गया था, दिनांक 17/07/2026 को अपने गांव अंकिरा से सुबह लगभग 06:30 बजे तपकरा अपने क्वार्टर पहुंचकर देखा घर का ताला टुटा हुआ था घर अंदर घुंस कर देखा तो सामान बिखरा पडा था,पड़ोस के विवेक सिंह से क्वार्टर का ताला टूटा हुआ देखकर पूछने पर बताया कि दिनांक 16/07/2026 को शाम समय खाना खाकर लगभग 09 बजे रात्रि घर के बाहर निकल कर देखा था उस समय घर में ताला लगा हुआ देखा थ अपने घर अंदर घुंसकर देखा आलमारी का लाक भी टुटा हुआ दरवाजा खुला था,आलमारी में रखा सामान मंगल सूत्र सोने का -01 नग, सोने का चूडी- 04 नग, चांदी का पायल- 01 जोडी, चांदी का बिछिया-04 नग, चांदी का अंगूठी- 01 नग, चांदी का चैन-01 नग, एवं नगदी रकम लगभग 40000/ रूपये को कोई अज्ञात चोर के द्वारा दिनांक 16/07/2026 के रात्रि घर का ताला तोडकर घर अंदर आलमारी में रखे सामान को चोरी कर ले गया है।

विजय साहू की उक्त लिखित आवेदन पर तपकरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305, 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। अब देखना होगा पुलिस चोरी हुए माल की बरामदगी की कब तक कर पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here