Home छत्तीसगढ़ जशपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारियां तेज, स्वास्थ्य मंत्री...

जशपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारियां तेज, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

302
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की पढ़ाई प्रारंभ कराने के लिए शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम के नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्वशासी समितियों की बैठक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेजों के संचालन, अधोसंरचना विकास, मानव संसाधन, वित्तीय प्रबंधन तथा इसी शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने समिति से जुड़े चिकित्सकों एवं अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जशपुर जिले में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कुनकुरी स्वशासी समिति की साधारण सभा की प्रथम बैठक में विधायक श्रीमती गोमती साय एवं श्रीमती रायमुनी भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एस.पी. कुजूर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने छत्तीसगढ़ में पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों की स्थापना एवं संचालन की दिशा में चिकित्सा शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना भी की।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेजों के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। आवश्यकता अनुसार प्रारंभिक चरण में अस्थायी व्यवस्थाएं भी की जा सकती हैं।वर्तमान में प्रत्येक कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसे भविष्य में आवश्यकतानुसार बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, प्रयोगशालाएं, छात्रावास, अस्पताल एवं अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शिक्षकों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के आवास सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। विधायक श्रीमती गोमती साय एवं श्रीमती रायमुनी भगत ने जशपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कॉलेज के सफल संचालन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं : कलेक्टर श्री रोहित व्यास

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए नियुक्त प्राध्यापकों के शासकीय आवास की व्यवस्था की गई है। तथा अन्य कर्मचारियों के लिए भी आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण भी प्रस्तावित है। मेडिकल कॉलेज के स्थायी भवन के निर्माण तक झरगांव स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में अस्थायी रूप से संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं। विद्यार्थियों के लिए छात्रावास परिसर को भी आवश्यक सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एस.पी. कुजूर ने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप झरगांव स्थित पॉलीटेक्निक परिसर में लैब, क्लासरूम, छात्रावास सहित प्रैक्टिस के लिए अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्थाएं तेजी से पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज के लिए 2 प्रोफेसर, 4 असिस्टेंट प्रोफेसर, 10 प्रशिक्षक चिकित्सक, 4 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, 10 बॉन्ड डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य करते हुए निर्धारित समय पर मेडिकल कॉलेज का संचालन सुनिश्चित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here