जशपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है। तपकरा थाना से इंस्पेक्टर संदीप कौशिक को हटा दिया गया है अब उन्हें थाना प्रभारी सन्ना का प्रभार सौंपा गया है। मिली जानकारी मुताबिक 9 मार्च 2025 को इंस्पेक्टर संदीप कौशिक की पोस्टिंग थाना प्रभारी तपकरा के रूप में की गई थी।

लगभग डेढ़ साल का इनका लंबा कार्यकाल रहा जो काफी विवादित रहा। उनके कार्यकाल में तपकरा में कई चोरियां हुई हुई है, अज्ञात आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। यही नहीं इनके कार्यकाल में जब भी कोई फरियादी थाना आवेदन लेकर जाता था, उस आवेदन पर पावती नहीं दी जाती थी। इनके कार्यकाल में ही एक मोटरसाइकिल की चोरी मई 2025 में हुई थी । जब प्रार्थी थाना पहुंचा तो उसका आवेदन जरूर ले लिया गया लेकिन उसे पावती नहीं दी गई और और न ही उसकी रिपोर्ट लिखी गई । सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक अब तक उसके आवेदन पर न तो विचार किया गया और न ही पीड़ीत के आवेदन पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अब तक उस पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
तपकरा थाना से इंस्पेक्टर संदीप कौशिक को हटाने के बाद इंस्पेक्टर त्रिलोक प्रधान को तपकरा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई। है। सूत्रों से मिली मिली जानकारी मुताबिक नए थाना प्रभारी त्रिलोक प्रधान अब तक तपकरा थाना का प्रभार नहीं ले पाए हैं।
डीआईजी एवं एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने 10 इंस्पेक्टरो का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश आदेश के मुताबिक रक्षित लाइन जशपुर में अपनी सेवा दे रहे चार इंस्पेक्टर्स को जिले के विभिन्न थाने में पोस्टिंग दी गई है। इसके अलावा 6 थाना प्रभारी के प्रभार बदले गए हैं। इस प्रकार से कुल 10 इंस्पेक्टर्स का तबादला आदेश जारी किया गया है। बगीचा थाना प्रभारी गौरव पांडे, पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत कुमार पांडे को भी संबंधित थाने से हटा दिया गया। नारायणपुर थाना प्रभारी कोमल सिंह नेताम को नारायणपुर से हटाकर फरसाबहार थाने का इंचार्ज बनाया गया है।



