Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां शुरू, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां शुरू, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, कलेक्टर रोहित व्यास ने प्रदेशव्यापी सेवा संकल्प अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश, नोडल अधिकारियों को आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के लिए कहा

126
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस प्रदेशव्यापी अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत @2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाते हुए हर परिवार को अभियान से जोड़ना है। अभियान के तहत ग्राम एवं वार्ड स्तर से लेकर विकासखंड और जिला स्तर तक 12 विविध पहलें आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर ने राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में सेवा संकल्प अभियान के जमीनी स्तर पर प्रभावी एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक आदेश जारी किए हैं। अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन भी किया जाएगा।

कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को अभियान की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराते हुए विभिन्न गतिविधियों एवं पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अभियान के जिले में समग्र, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं प्रत्येक पहल की प्रकृति और गतिविधियों के अनुरूप संबंधित विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय-सीमा में बेहतर समन्वय के साथ संपन्न हो सकें।

17 सितंबर की संध्या से होगी अभियान की शुरुआत :
सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की संध्या “आशीर्वाद का दीया” पहल के साथ होगी। इसके तहत प्रत्येक परिवार दीप प्रज्वलित कर जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत @2047 के निर्माण का संकल्प लेगा। शासन की योजनाओं के लाभार्थियों को केंद्र में रखते हुए घर-घर संपर्क कर उन्हें इस पहल से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक दीपक जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक बनेगा।

बच्चों के सपनों में दिखेगा विकसित भारत :
अभियान की दूसरी महत्वपूर्ण पहल “25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” होगी। इसके अंतर्गत शासकीय एवं निजी विद्यालयों में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों को विकसित भारत की संकल्पना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी देते हुए उनके सपनों और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। चयनित प्रविष्टियों की जिला एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें अभिभावकों और नागरिकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर सभी एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

इसी क्रम में “नमो सेवा गाथा” के तहत प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनसेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। “आंगन का उत्सव” के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में सम्मान एवं मातृ संवाद की गतिविधियां आयोजित होंगी, जबकि “कहानी बदलाव की” के माध्यम से शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रेरक और वास्तविक कहानियों को सामने लाया जाएगा।

अभियान में होंगी 12 विविध पहलें :
सेवा संकल्प अभियान के दौरान “विकसित भारत संकल्प यात्रा”, “सेवा ज्योति यात्रा”, “जल जन सेवा संकल्प”, “सेवा—मेरा योगदान”, “सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार”, “रंगोली राष्ट्र”, “राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज” तथा “जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट” सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन पहलों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को अभियान से जोड़ते हुए जनसेवा, नागरिक सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश :
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान की सभी गतिविधियों में व्यापक नागरिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम नागरिकों को सक्रिय रूप से अभियान से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने शासन की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार कर मैदानी टीमों को उपलब्ध कराने तथा ग्राम, वार्ड एवं विकासखंड स्तर तक जिम्मेदारियां पूर्व निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल एवं सहयोगी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

कलेक्टर ने अभियान की एकरूपता पहचान सुनिश्चित करने के लिए राज्य एवं केंद्र स्तर से निर्धारित नाम, लोगो, हैशटैग एवं प्रचार सामग्री का ही उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक गतिविधि का फोटो एवं वीडियो अभिलेखीकरण किया जाएगा तथा जिले की प्रगति का नियमित प्रतिवेदन राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं स्थानीय मीडिया के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं के लाभार्थियों और आम नागरिकों को केंद्र में रखते हुए जनसेवा के प्रति आभार, नागरिक सहभागिता और विकसित भारत @2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। जिले में अभियान की सभी गतिविधियों को समयबद्ध, सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय कर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

कलेक्टर ने बैठक में सभी नोडल अधिकारियों को संबंधित आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पुरुष अधिकारी बालक छात्रावास और महिला अधिकारी कन्या छात्रावास का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे और आनलाईन प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here