Home छत्तीसगढ़ अपने आप को फरसाबहार थाने का थानेदार बताकर युवक के साथ मारपीट...

अपने आप को फरसाबहार थाने का थानेदार बताकर युवक के साथ मारपीट करने वाला आरोपी राजीव यादव के खिलाफ फरसाबहार थाने में अपराध पंजीबद्ध, थाना प्रभारी कोमल सिंह नेताम ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2) 296 एवं 351(2) के तहत किया अपराध पंजीबद्ध, थाना प्रभारी के खिलाफ भी गंभीर आरोप, पढिए पूरी खबर

238
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। अपने आप को फरसाबहार थाने का थानेदार बताकर युवक के साथ मारपीट करने वाला आरोपी राजीव यादव के खिलाफ फरसाबहार थाने में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। फरसाबहार थाना प्रभारी कोमल सिंह नेताम ने आरोपी राजीव यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2) 296 एवं 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रार्थी ऋत्विक यादव ने आरोपी राजीव यादव के खिलाफ फरसाबहार थाने पहुंचकर अपराध पंजीबद्ध कराया है। प्रार्थी ऋत्विक यादव का आरोप है कि आर्केस्ट्रा देखने के दौरान आरोपी राजीव यादव के द्वारा अपने आप को फरसाबहार थाने का थानेदार बताकर उसके साथ गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ लात मुक्को से से मारपीट की गई थी।

प्रार्थी ऋत्विक यादव ने फरसाबहार पुलिस को बताया कि
वह ग्राम पण्डरीपानी का निवासी है दिनांक 20/09/2026 को राजीव यादव के द्वारा पण्डरीपानी आरकेस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान रात्रि 2/30 बजे अपने मनपसंद का गाना बार- बार गाने को बोल रहा था जिसे मना करने पर उसके द्वारा फरसाबहार का थानेदार हूं कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लात एवं मुक्का से मारपीट किया है ।

प्रार्थी ऋत्विक यादव का पुलिस को दिया हुआ ये है आवेदन :

विषय फर्जी थाना प्रभारी बनकर डरवाने धमकाने मार-पीट करने की शिकायत बाबत् । महोदय, उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि राजीव यादव, पिता सुदर्शन यादव, ग्राम-खुटसेरा, थाना तुमला, तहसील फरसाबहार, जिला जशपुर (छ.ग.) जो कि उक्त व्यक्ति थाना प्रभारी फरसाबहार बनकर दिनांक 20/09/2026, दिन – रविवार को सार्वजनिक गणेश पूजा समिति पण्डरीपानी के द्वारा आरकेस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें आप-पास के लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे थे मैं भी अपने साथियों के साथ कार्यक्रम देखने गया था, और शांतिपूर्ण तरिके से आरकेस्ट्रा देख रहा था, कि करीब रात के 2/30 बजे लगभग राजीव यादव अपने मनपसंद का गाना बार – बार गाने को बोल रहा था जिसे देख कर वहां उपस्थित दर्शकों ने मना किया और मेरे द्वारा आप कौन हैं भैया जो बार-बार परेशान कर रहे हैं पूछने पर वह उत्तेजित होकर बोला, मैं फरसाबहार का थानेदार हूं कह कर माँ-बहन की गंदी-गंदी गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी एवं लात और मुक्का से मारने लगा जिसे वहां पर उपस्थित लोगों ने मुझे छुड़वाया मुझे मारते पीटते हुए सलीम केरकेट्टा निवासी ग्राम नीमटोली (फरसाबहार) व एक अन्य व्यक्ति ने देखा राजीव यादव के द्वारा दिनांक 21/09/2026 समय लगभग शाम 04 बजे को मेरे पिताजी श्री गजाधर यादव जी को थाना परिसर फरसाबहार में थाना प्रभारी श्री कोमल नेताम के घर में बैठ कर मोबाइल नंबर ******** से फोन कर माँ बहन की गंदी-गंदी गाली देने लगा और थाना में आने को बोला गया । थाना प्रभारी श्री कोमल नेताम को उक्त प्रकरण की जानकारी होने के बावजूद श्री कोमल नेताम का निष्क्रीय व्यवहार राजीव यादव को संरक्षण देने का प्रतित होता है । और शाम 06 बजे के करीब राजीव यादव को थाना प्रभारी के घर में देखा गया जिसे यह स्पष्ट होता है कि थाना प्रभारी कोमल नेताम का पूर्ण संरक्षण राजीव यादव को प्राप्त है । साथ ही थाना प्रभारी का राजीव यादव के साथ उसके कृत्यों के बराबर का भागीदार है । अत: श्रीमान् जी से निवेदन है कि उक्त प्रकरण पर विचार करते हुए तत्काल कार्यवाही करने की कृपा करें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here