Home छत्तीसगढ़ जिले के सुशासन और विकास पर आधारित रिपोर्ट ‘जशपुर : एक परिचय’...

जिले के सुशासन और विकास पर आधारित रिपोर्ट ‘जशपुर : एक परिचय’ तैयार, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ शाखा और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से तैयार हुई जिले के ‘मिनी गजेटियर’ जैसी महत्वपूर्ण अध्ययन रिपोर्ट, कलेक्टर रोहित व्यास ने सहयोगी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं प्रमुख शिक्षण संस्थानों को भेंट की रिपोर्ट की प्रतियां

51
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA) छत्तीसगढ़ शाखा एवं जिला प्रशासन जशपुर के संयुक्त प्रयासों से जिले में शासन, प्रशासन एवं विकास की यात्रा पर आधारित विशेष अध्ययन रिपोर्ट ‘जशपुर : एक परिचय’ तैयार की गई है। रिपोर्ट में जशपुर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास यात्रा, भौगोलिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए परिवर्तन और विकास कार्यों का विस्तृत अध्ययन संकलित किया गया है। यह रिपोर्ट जिले के लिए एक प्रकार के ‘मिनी गजेटियर’ के रूप में उपयोगी दस्तावेज साबित होगी।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज रिपोर्ट की प्रतियां इसके निर्माण में सहयोग देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों एवं संबंधित टीम के सदस्यों को प्रदान कीं। इसके साथ ही रिपोर्ट को आम पाठकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के उपयोग के लिए जिला ग्रंथालय, जिला संग्रहालय, एनईएस कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सहित जिले के अन्य प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों एवं पुस्तकालयों को भी उपलब्ध कराया गया।

प्रशासनिक एवं विकास यात्रा का समग्र दस्तावेज –
‘जशपुर : एक परिचय’ रिपोर्ट में वर्ष 1998 में रायगढ़ जिले से पृथक होकर जशपुर जिले के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक जिले में हुए प्रशासनिक बदलावों और विकास की यात्रा को संकलित किया गया है। रिपोर्ट में जिले की प्रशासनिक संरचना, शासन व्यवस्था, विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा समय के साथ हुए सामाजिक एवं आर्थिक बदलावों का अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।

रिपोर्ट में जशपुर की विशिष्ट भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक परिस्थितियों को भी शामिल किया गया है। इस दृष्टि से यह दस्तावेज जिले को समग्र रूप से समझने के इच्छुक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम पाठकों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री के रूप में कार्य करेगा।

भविष्य के नीति-निर्माण और बेहतर प्रशासन में भी उपयोगी –
जिले की वर्तमान स्थिति और अब तक की विकास यात्रा को एक साथ प्रस्तुत करने वाली यह रिपोर्ट भविष्य में नीति-निर्माण और प्रशासनिक कार्ययोजना तैयार करने में भी उपयोगी हो सकती है। जिले की आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों, विकास की संभावनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों के अध्ययन के आधार पर आगे की योजनाओं के लिए आवश्यक संदर्भ इस रिपोर्ट से प्राप्त किया जा सकता है।

इसमें शासन और प्रशासन के स्तर पर हुए बदलावों के साथ-साथ जिले के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समाहित किया गया है। इस कारण रिपोर्ट को जिले की प्रशासनिक एवं विकास यात्रा के महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में देखा जा रहा है।

IIPA की टीम ने जशपुर आकर किया अध्ययन –
रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ रीजनल शाखा के चेयरमैन एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री सुयोज्य कुमार मिश्रा तथा वाइस चेयरमैन डॉ. इंदिरा मिश्रा का जशपुर आगमन भी हुआ। इस दौरान जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास गतिविधियों एवं विभिन्न विभागों के कार्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी का संकलन किया गया।

जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों से आवश्यक दस्तावेज, आंकड़े और जानकारी एकत्रित कर उनका अध्ययन किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से प्राप्त जानकारी के आधार पर रिपोर्ट को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया गया।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में रिपोर्ट को मिला स्वरूप –
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार, वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री विश्वास राव मस्के सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

विभिन्न विभागों से प्राप्त जानकारियों के संकलन, दस्तावेजों के अध्ययन और आवश्यक तथ्यों को व्यवस्थित करने में जिला प्रशासन की टीम ने सहयोग प्रदान किया। संयुक्त प्रयासों से तैयार यह रिपोर्ट अब जशपुर जिले की प्रशासनिक एवं विकास यात्रा को एक स्थान पर समझने के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ दस्तावेज के रूप में उपलब्ध है।

1998 में जिला बनने के बाद की विकास यात्रा का संकलन –
वर्ष 1998 में रायगढ़ से पृथक होकर जशपुर जिले का गठन हुआ था। जिले के गठन के बाद से प्रशासनिक व्यवस्था के विस्तार के साथ विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, वन, अधोसंरचना, सामाजिक कल्याण और अन्य क्षेत्रों में समय-समय पर हुए प्रयासों ने जिले के विकास को नई दिशा दी।

‘जशपुर : एक परिचय’ में इसी व्यापक यात्रा को दस्तावेज के रूप में संकलित किया गया है। रिपोर्ट जिले के गठन से लेकर वर्तमान समय तक शासन एवं विकास से जुड़े प्रमुख पहलुओं को समझने में सहायक होगी।

सहयोगी अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रदान की गई प्रतियां –
रिपोर्ट तैयार करने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा को भी कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा रिपोर्ट की प्रतियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर रिपोर्ट निर्माण में योगदान देने वाली टीम के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की गई।

रिपोर्ट को तैयार करने में जमीनी स्तर पर जानकारी उपलब्ध कराने, विभिन्न विभागों से आवश्यक तथ्य एवं दस्तावेज संकलित करने तथा अध्ययन सामग्री को व्यवस्थित करने में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री –
रिपोर्ट की प्रतियां जिला ग्रंथालय, जिला संग्रहालय तथा प्रमुख महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को उपलब्ध कराने का उद्देश्य इसे अधिक से अधिक पाठकों तक पहुंचाना है। एनईएस कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सहित जिले के अन्य विकासखण्डों के शैक्षणिक संस्थानों के पुस्तकालयों में भी इसकी प्रतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिला प्रशासन का मानना है कि शैक्षणिक संस्थानों और पुस्तकालयों तक रिपोर्ट की पहुंच होने से विद्यार्थी एवं शोधार्थी जशपुर की विशिष्ट भौगोलिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक पृष्ठभूमि को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। स्थानीय इतिहास, प्रशासनिक व्यवस्था और जिले की विकास यात्रा पर अध्ययन करने वालों के लिए यह रिपोर्ट संदर्भ सामग्री के रूप में उपयोगी होगी।

जशपुर की पहचान और विकास यात्रा को समझने में मिलेगी मदद –
‘जशपुर : एक परिचय’ केवल प्रशासनिक गतिविधियों का संकलन नहीं, बल्कि जिले की विशिष्ट परिस्थितियों और विकास यात्रा को समझने का एक प्रयास है। जिले की प्राकृतिक एवं भौगोलिक विशेषताओं, सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता, प्रशासनिक व्यवस्था तथा विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को एक साथ प्रस्तुत किए जाने से यह रिपोर्ट जशपुर के बारे में समग्र जानकारी उपलब्ध कराती है। जिला प्रशासन एवं भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की इस पहल से जिले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के संरक्षण और उसके अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जशपुर की प्रशासनिक एवं विकास यात्रा से जुड़ी जानकारी एक संदर्भ दस्तावेज के रूप में उपलब्ध रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here