Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से जल्द शुरू होगा फरसाबहार का...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से जल्द शुरू होगा फरसाबहार का सत्य सांई मातृ शिशु अस्पताल, महिलाओं व नवजात शिशुओं को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा की सुविधा

78
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जिले के फरसाबहार में निर्माणाधीन सत्य सांई मातृ शिशु अस्पताल का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। उम्मीद की जा रही है यह अस्पताल इसी साल शुरू हो जाएगा। इसके शुरू हो जाने से छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड और ओडिसा के सीमावर्ती के जिले के जरूरतमंद मरीजों को भी लाभ मिलेगी। इस अस्पताल का संचालन देश की प्रसिद्व समाज सेवी संस्था सत्य सांई ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों से जशपुर जिले को इस अस्पताल की सौगात मिली है। सीएमएचओ (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) डा. जीएस जात्रा ने बताया कि फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक हिस्से में इस अस्पताल का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बिस्तर सहित अन्य समान लगाए जा रहे हैं। इस अस्पताल में गर्भवती माताओं को सामान्य प्रसव,सिजेरियन प्रसव और प्रसव के बाद आवश्यक उपचार की आधुनिक सुविधा मिलेगी। इसके लिए सत्य सांई ट्रस्ट की ओर से विशेषज्ञ गायनिक चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी।

चिकित्सक की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। वहीं,इस अस्पताल के संचालन में लगने वाले आवश्यक उपकरणों की खरीदी के लिए जिला प्रशासन ने खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा है। इसकी स्वीकृति मिलते ही खरीदी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के साथ पड़ोसी राज्यों को मिलेगा लाभ –
सत्य सांई मातृ शिशु अस्पताल के शुरू हो जाने से जशपुर के साथ रायगढ़,सरगुजा जिले और पड़ोसी राज्य ओडिसा व झारखंड की सीमा पर स्थित ग्रामीण अंचल को मिलेगा। इसके साथ ही मरीजों को नीजि अस्पतालों के महंगे उपचार से बड़ी राहत मिलेगी। जिले में फिलहाल राजा देवशरण जिला चिकित्सालय में मातृ शिशु चिकित्सालय संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही कुनकुरी में भी इस तरह का एक अस्पताल निर्माणाधीन है। फरसाबहार के सत्य सांई अस्पताल में शिशुवती महिलाओं को पूरी तरह से निश्शुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी।

जिले में विकसीत हो रहा है चिकित्सा सेवा –
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते लगभग ढाई साल में जिले में स्वास्थ्य सेवा में लगातार सुधार व विस्तार हो रहा है। मेडिकल कालेज के साथ ही जिले में नर्सिंग व फिजियो थेरेपी कालेज अस्तित्व में आ चुका है। जगदेवराम उरांव कल्याण आश्रम अस्पताल के भवन का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस अस्पताल के संचालन के चिकित्सक सहित आवश्यक स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। फरसाबहार में सत्य सांई ट्रस्ट द्वारा सत्य सांई मातृ शिशु अस्पताल का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इस अस्पताल के बन जाने से छत्तीसगढ़ के साथ पड़ोसी राज्य ओडिसा व झारखंड के मरीजों को भी लाभ मिल सकेगा। कुनकुरी में मातृ शिशु अस्पताल का निर्माण भी चल रहा है। इन सारे चिकित्सा संस्थानों के शुरू हो जाने से आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में स्वास्थ्य लाभ के लिए दूसरे जिले व राज्यों की दौड़ बीते दिनों की बात हो जाएगी। इसके साथ ही जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भौतिक व मानव संसाधन भी मुख्यमंत्री साय ने उपलब्ध कराया है। संजीवनी एंबुलेंस की संख्या लगभग दोगुनी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here