Home जशपुर सहायक आयुक्त और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता पर भड़के प्रभारी...

सहायक आयुक्त और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता पर भड़के प्रभारी मंत्री, दोनो अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, समीक्षा बैठक मे दोनो अधिकारी प्रभारी मंत्री को नहीं दे पाये विभागीय कार्यो कि जानकारी

48
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक और सांख्यिकी, संस्कृति एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने आज बगीचा विकासखंड के जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में खनिज न्यास निधि को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर पर जशपुर विधायक विनय भगत, कलेक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक शंकरलाल बघेल, बगीचा एसडीएम रोहित व्यास, वनमंडलाधिकारी जाधव श्रीकृष्ण , सीईओ जिला पंचायत के एस मंडावी एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री ने समीक्षा के दौरान लोनिर्माण विभाग स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति विभाग महिला बाल विकास विभाग, आरईएस, वन विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, उर्जा विभाग एवं अन्य विभागों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों की खनिज न्यास निधि के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य एवं लंबित कार्यो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य को गंभीरता करने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए है। समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और आदिम जाति विभाग के सहायक आयुक्त से खनिज न्यास निधि के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं देने के कारण मंत्री ने नाराजगी जाहिर की और कलेक्टर को दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्याें को समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने खनिज न्यास निधि के तहत कार्याें की स्वीकृति के लिए विभागवार जानकारी दी।
कलेक्टर महादेव कावरे ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा बाड़ी योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 64 गौठानो को पूर्ण कर लिया गया है और द्वितीय चरण में 146 प्रगतीरत हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत् 4 हजार 327 कार्य स्वीकृत किए गए थे। जिसमें 49 करोड़ का मजदूरी भुगतान किया गया है। क्वारेंटाईन सेंटर में रहने वाले लोगो का जाॅब कार्ड और राशनकार्ड बनाया जा रहा है। जिले में कुल 699 क्वारेटाईन सेंटर बनाए गए है। जिसमें 3812 लोगों को रखा गया है। मनरेगा के तहत् हितग्राही मूलक कार्यो को भी प्राथमिकता से कराया जा रहा है। जिले में कोरोना मरीजों की इलाज के लिए जिला अस्पताल में कोविड-19 अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जहां मरीजों को रखकर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज कराया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने आदिमजाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त को आश्रम छात्रावासों में पानी, बिजनी, शौचालय सहित बच्चों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिन आश्रम छात्रावासों में पानी, बिजली की सुविधा नहीं है उन आश्रम छात्रावासों में तत्काल सुविधा उपलब्ध कराए।
उन्होंने कृषि अधिकारी से सोसायटी में खाद बीज के भण्डारण की जानकारी ली साथ ही किसानो को जिले में गन्ना की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में 71 हेक्टेयर में गन्ना की खेती कराई जा रही है। प्रभारी मंत्री श्री भगत ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने उद्यान अधिकारी एवं कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए सही समय पर किसानों को खाद-बीज, मिनी किट और पौधे वितरण करने के निर्देश दिए है ताकि सही समय पर किसान अपने फसलों को उत्पादन कर सके। उद्यान अधिकारी ने बताया कि 100 हैक्टेयर में लीची, 100 हैक्टेयर में नाशपाती की पैदावार की जा रही है। किसानों को आलू की खेती के लिए भी बीज उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारी को दिए है ताकि वे आर्थिक रूप से सम्पन्न बन सके। विद्युत विभाग के अधिकारी को बरसात के सीजन को देखते हुए स्टाॅक में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखने के निर्देश दिए है साथ ही लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी को क्षतिग्रस्त सड़कों का सुदृढ़ीकरण करने कहा है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी स्कूलों में फर्नीचर देने के दौरान भौतिक सत्यापन करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here