Home जशपुर जशपुर जिले से बड़ी खबर : आईडिया वोडाफोन कंपनी का मोबाईल टावर...

जशपुर जिले से बड़ी खबर : आईडिया वोडाफोन कंपनी का मोबाईल टावर लगाने के नाम पर प्रायमरी स्कूल के प्रधान पाठक से लाखो की ठगी, रकम वापस कराने प्रधान पाठक ने पुलिस से लगाई गुहार

61
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । आईडिया वोडाफोन कंपनी का मोबाईल टावर लगाने के नाम पर प्रायमरी स्कूल का प्रधान पाठक बड़े ठगी का शिकार हो गया है। प्रधान पाठक से ठगो ने कुल इक्कीस लाख ईकहत्तर हजार आठ सौ पैंसठ रूपये ठग लिये हैं। निर्धारित तिथि को जब शिक्षक के खाते मे राशि जमा नहीं हुई तब जाकर शिक्षक कुनकुरी थाने मे संबंधित ठगो के खिलाप लिखित आवेदन देकर पुलिस से रकम वाफस दिलाने कि गुहार लगाई है।
ठगी का शिकार शिक्षक सेराफिनूस ने कुनकुरी पुलिस को दिये गये आवेदन मे बताया है कि वह ग्राम लालगंज सलियाटोली कुनकुरी का रहने वाला है। मेरे साथ आइडिया टावर लगाने के नाम से लाखो रूपये का धोखाधडी हुआ है जिसके संबंध में एक लिखित आवेदन पेश कर रहा हूं कार्यवाही किया जाये। दिनांक 17.06.2020 को मै मयाली काम से गया था करीब अपरान्ह 3.12 बजे मेरे मो.न. 9399653517 पर मो.न. 8697373144 से काल आया और उसने बोला कि वोडाफोन आइडिया कम्पनी मुम्बई से बोल रहा हूँ आपके पास जमीन है, मैने कहा हाँ । मै आपको एक मो.न. 919073532642 दे रहा हूँ और उसका नाम निष्ठा है वो आपसे बात कर लेगी तब शाम करीब 4.36 बजे मेरे मो. न. पर मो.न. 919073532642 से फोन आया और बोली कि मै निष्ठा बोल रही हूँ आपके पास जमीन है, क्यो जमीन चाहिए पूछने पर बोली कि वोडाफोन आइडिया कंपनी का टावर लगाना है 10 बाय 10 वर्ग फीट जमीन चाहिए तब मै उससे कहा ठीक है । तो उसने जमीन का कागजात, फोटो एवं आधार कार्ड मांगी, तो मैने उसके दिये हुए वाट्सएप मो.न. 9874095978 पर अपने एवं अपने पत्नि के जमीन का बी-1, आधार कार्ड और हम दोनो का फोटो को सेंड कर दिया । अगले दिन फिर फोन कर मेरा दस्तावेज मांगे तो अपना अंकसूची, बिजली बिल की रशीद, इलाहाबाद बैंक का पास बुक, पेन कार्ड की कापी एवं जमीन का भी फोटो खींचकर उसी वाट्सएप नंबर पर सेंड किया था फिर उसने अभिषेक राँय का मो. न. 919073926685 दी और बोली कि आपसे अभिषेक राँय बात करेंगे । दिनांक 18.06.2020 को समय लगभग 11.59 बजे मेरे पास अभिषेक राँय का फोन आया बोला कि आपका डक्यूमेंट मिल गया है । आप अपने जमीन पर टावर लगाना चाहते है पूछने पर मैने हाँ बोला तो उसने बताया कि 10 साल के लिए आपका जमीन का एग्रीमेंट होगा, 12,00000 रू. मिलेगा और 10200 रूपये प्रति माह किराया और गार्ड के लिए 8000, 10000 रू. मिलेगा । आपका जमीन निजी है कार्मासियल जमीन पर टावर लगता है, उसके लिए आपको जमीन का कार्मासियल लाइसेंस बनवाना पडेगा इस संबंध में आपको अशोक जैन से बात करना पडेगा कहकर उसका मो.न. 919836806037 दिया । इसी दिनांक को लगभग 12.19 बजे इसी न. से फोन आया और बोला कि आप वोडाफोन आइडिया का टावर आपके जमीन में लगवाना चाह रहे है मैने कहा हाँ । इसके बाद 10 वर्ष तक इग्रीमेंट की बात कही, मैने स्वीकार कर लिया, तो उसने इसके लिए चार्ज 14900 रू. लगेगा । मैने अभिषेक राँय को फोन लगाया, उसने कहा मै एक A/C न. भेज रहा हूँ, इसमें जमा करना होगा, तो उसने AJIT DEKA, A/C 100070553265 (TRAI OFFICER Account) BRANCH MALIGAON CHARIALI/IFSC INDB 0000762/INDUSIND BANK (ASSAM) दिया तो मै उक्त A/C में 14900 रू. अपने SBI के खाता न. 11233729403 से नेट के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया । उसके बाद अभिषेक राँय फोन कर बोला कि 20 वर्ष के लिए इग्रीमेंट की बात करने लगा और बोला कि 20 वर्ष के लिए आपको 22400 रू. प्रति माह किराया और गार्ड को 18000. रू., प्रति माह मिलेगा तथा 32 लाख रू. मिलेगा । मैने कहा हाँ । तब 20 वर्ष के लाइसेंस चार्ज 11920 रू. लगेगा तो मै 11920 रू. नेट बैंकिग के माध्यम से उसी A/C में डाल दिया । इतना करने बाद मुझे कार्मासियल प्रमाण पत्र नामिनी आथराइज प्रमाण पत्र जारी कर वाट्सएप पर भेज दिया । नामिनी आथराइज के लिए 20,100 रू. मांगा गया तो मैने दिनांक 19.06.2020 को अपने नेट बैंकिंग के द्वारा उसी A/C में डाल दिया । उसके बाद डिब्रेटेन्ट राशि के रूप में 150,000 रू. दिनांक 20.06.2020 को जमा करने कहने पर जमा किया, दिनांक 22.06.2020 को अहिन्द्र चक्रवर्ती अपने मो.न. 919073337296 से फोन आया बोला कि आपके खाता में HDFC बैंक का 9246920 रू. का चेक आपके नाम से जारी किया गया है जिसका चार्ज 189000 रू. लगेगा कहा और मेरे वाट्सएप पर HDFC बैंक का चेक जिसमें रकम 9246920 रू. लिखा है को भेजा तब मै विश्वास कर उस चेक के एवज में चार्ज के रूप में 1,89,000 रू. नेफ्ट के माध्यम से अपने इलाहाबाद बैंक कुनकुरी के एकाउंट से AJIT DEKA के उक्त खाता में जमा किया । दिनांक 23.06.2020 को 919073337296 से फोन आया । उसने अपना नाम जायसवाल HDFC बैंक मैनेजर बताया । और HDFC द्वारा Confirmetion of payment Disbursement वाला रशीद मेरे वाट्सएप पर भेजा दिया गया तथा Transation Acknowledmet दिया गया । इसका चार्ज 250,000 रू. लगेगा कहा तब मै अपने SBI A/C से नेफ्ट के माध्यम से AJIT DEKA के उक्त खाता में जमा किया । अभिषेक राँय द्वारा मुझे एक मो. न. 918697369630 दिया था और बताया कि उसका नाम सुब्रयामण्यम फोन कर बतायेगा, अभिषेक राँय ने एक और मो. न. 919073337416 दिया जिसका नाम अहिन्द्र चक्रवर्ती बताया । इसने अपने को RBI हैदराबाद का बताया और बोला कि तुम्हारा इलाहाबाद बैंक का A/C 2010 का होने के कारण आपके A/C में पैसा जमा नही हो पा रहा है इसके लिए RBI ने HOLD कर रखा है । A/C को Curent Account Linged कराना होगा । इसका चार्ज 12,5,200 रू. लगेगा कहा तब मै दिनांक 25.06.2020 को अपने SBI A/C से नेफ्ट के माध्यम से AJIT DEKA के उक्त खाता में जमा किया था । मुझसे FUND RELEASE APPLICATION का फार्म भरना पडेगा कहकर मेरे वाट्सएप में फार्म को भेजा तो मै फार्म को भरकर दिनांक 26.06.2020 को भेजा और उनके कहने पर दिनांक 26.06.2020 को अपने SBI A/C से नेफ्ट के माध्यम से AJIT DEKA के उक्त खाता में 575000 रू. एवं 210745 रू. अपने इलाहाबाद बैंक खाता से नेफ्ट के माध्यम से जमा किया जमा किया । इसके बाद RBI अहिन्द्र चक्रवर्ती द्वारा आडिट नही कराये है की बात कही, आडिट नही कराने पर कुल राशि का 30% जमा करना होगा, और अगर आडिट कराते है तो अभिषेक राँय से बात करना होगा । इसका चार्ज 1,81,0000 रू. । 6,00,000 रू. डिस्काउंट करने के बाद, 12,10,000 रू. जमा करना पडेगा जिसमें से 50% अभिषेक राँय जमा कर दिया हूँ बताकर उसने NEFT Fund Transfer का पावती मेरे पास वाट्सएप से भेजा गया । इसके बाद मैने भी 6,05,000 रू. दिनांक 02.07.2020 को अपने SBI A/C से नेफ्ट के माध्यम से AJIT DEKA के उक्त खाता में जमा किया , एवं अभिषेक राँय द्वारा दिनांक 24.06.2020 को इग्रीमेंट पेपर तैयार करने के नाम पर HDFC A/C 50200046929548 IFSC- HDFC0002424/ DEBASHIS DEBNATH के नाम पर 20,000 रू. अपने इलाहाबाद बैंक कुनकुरी से नेफ्ट के माध्यम से जमा किया हूँ । पीड़ित प्रधान पाठक ने पुलिस को बताया कि 03.07.2020 को समय 3.00 बजे तक आपके A/C में आपका पूरा पैसा आ जायेगा कहा था किन्तु आज तक कुछ भी पैसा नही आया है । उक्त मो.न. के व्यक्तियों द्वारा मुझे गुमराह कर धोखा देकर मेरा कुल रकम 21,71,865 रू. (इक्कीस लाख इकहत्तर हजार आठ सौ पैसठ रूपये) को धोखाधडी कर ठगी किये है ।
ठगी के शिकार सेराफिनुस एक्का S/O स्व. मोरिस एक्का, लालगंज, सलियाटोली कुनकुरी, ने पुलिस को बताया कि अभी भी अभिषेक राँय का मो. न. 9073926685, अशोक जैन का मो. न. 9836806037, अहिन्द्र चक्रवर्ती का मो. न. 9073337416, निष्ठा का मो. न. 9073532642, सुब्रयामण्यम का मो. न. 8697369630, HDFC बैंक मैनेजर जायसवाल का मो. न. 9073337296 चालू है जिससे उक्त नंबरो से अभी भी मेरे पास मेरे मो.न. 9399653517 में काल आ रहा है और अभी भी पैसा जमा करने को कहा जा रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here