Home जशपुर परियोजना अधिकारी एवं पर्यक्षकों की कलेक्टर ने ली बैठक, मुख्यालय में नहीं...

परियोजना अधिकारी एवं पर्यक्षकों की कलेक्टर ने ली बैठक, मुख्यालय में नहीं होने पर होगी कार्यवाही

71
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)


जशपुर । कलेक्टर महादेव कावरे ने आज कुनकुरी विकासखंड मे महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले चार परियोजना कार्यालय कुनकुरी, केराडीह, दुलदुला एवं दुलदुला-02 के परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर विभागीय कार्याें की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, एसडीएम रवि रही, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा, जिला महिला बाल विकास अधिकारी सुश्री विष्मिता पाटले एवं बैठक मे कुनकुरी सीडीपीओ सुश्री अनुराधा तिग्गा, केराडीह सीडीपीओ सुश्री निष्ठा अग्रवाल, दुलदुला-01 सीडीपीओ सुश्री मनकुमारी भगत एवं दुलदुला-02 सीडीपीओ श्रीमती लीलावती पैंकरा उपस्थित थी। साथ ही संबंधित परियोजना क्षेत्र के पर्यवेक्षक भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान सभी परियेाजना अधिकारियों एवं पर्यक्षकों को निर्देशित करते हुए अपने-अपने मुख्यालय में रहने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अपने कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाते है तो संबंधित सीडीपीओ और पर्यवेक्षक के उपर सख्त कार्यवाही की जाएगी इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने समीक्षा के दौरान स्वीकृत रिक्त पदों की जानकारी ली। कुपोषित बच्चों को सुपोषण करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अण्डे का भी वितरण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के सुपोषण वाटिका में हरी साग-सब्जियां लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। साथ ही भवन विहिन और शौचालय विहिन आंगनबाड़ी केन्द्रों की जानकारी लेकर प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती माताओं और बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए सुखा राशन और रेडी-टू-ईट का वितरण करने कहा है। उन्होंने पर्यवेक्षकों को संबंधित आंगबनबाड़ी केन्द्रों में 5-5 मुनगा के पौधे के साथ फलदार पौधे लगाने के भी निर्देश दिए है। साथ ही नियमित रुप से बच्चों का वजन मापने के लिए कहा गया है। उन्होंने सभी परियोजना अधिकारियों को संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर शासन की योजनाओं से गर्भवती माताओं एवं बच्चों व किशोरी बालिकाओं को लाभांवित करने के निर्देश दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here