Home राष्ट्रीय भारत में साढ़े सात लाख पार हुए कोरोना मरीज, अब तक 20767...

भारत में साढ़े सात लाख पार हुए कोरोना मरीज, अब तक 20767 ने गंवाई जान, देश में फिर आए रिकार्ड 32101 नए मामले, 607 लोगों की मौत

107
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)


दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को कोविड-19 के 32,101 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,51,768 हो गई जबकि इस संक्रमण से 607 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 20,767 हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार शाम सात बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 4,63,126 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,67,775 लोगों का इलाज जारी है। मसलन अब देश में मरीजों के ठीक होने की दर करीब 61.53 प्रतिशत है। कोविड-19 से अभी तक 20,767 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 9,250 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,165, गुजरात में 1,977, तमिलनाडु में 1,636, उत्तर प्रदेश में 827, पश्चिम बंगाल में 804, मध्यप्रदेश में 622, राजस्थान में 472, कर्नाटक में 416 और तेलंगाना में 313 लोगों की मौत हुई। हरियाणा में कोविड-19 के 279, आंध्र प्रदेश में 252, पंजाब में 175, जम्मू कश्मीर में 143, बिहार में 104, उत्तराखंड में 43, ओडिशा में 42 और केरल में 27 लोगों ने जान गंवाई है। जबकि झारखंड में 22, छत्तीसगढ़, असम तथा पुदुचेरी में 14-14, हिमाचल प्रदेश में 11, गोवा में आठ, चंडीगढ़ में सात, अरुणाचल प्रदेश में दो और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। आंकड़ों के अनुसार पिछले एक दिन में जिन 482 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 224 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद तमिलनाडु के 65, दिल्ली के 50, पश्चिम बंगाल के 25, उत्तर प्रदेश के 18, गुजरात के 17, कर्नाटक के 15, आंध्र प्रदेश के 13, राजस्थान के 11, बिहार तथा तेलंगाना के सात-सात, पंजाब के छह, जम्मू-कश्मीर तथा मध्यप्रदेश के पांच-पांच, ओडिशा के चार, हरियाणा के तीन, झारखंड तथा पुदुचेरी के दो-दो और चंडीगढ़, गोवा तथा उत्तराखंड के एक-एक व्यक्ति हैं।
महाराष्ट्र सबसे आगे :
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 2,17,121 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,18,594, दिल्ली में 1,02,831, गुजरात में 37, 550, उत्तर प्रदेश में 29,968, तेलंगाना में 27,612 और कर्नाटक में 26,815, मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में 23,837, राजस्थान में 21,404 , आंध्र प्रदेश में 21,197, हरियाणा में 17,999 और मध्यप्रदेश में 15,627 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बिहार में संक्रमण के मामले बढ़कर 12,570, असम में 12,522, ओडिशा में 10,097, जम्मू-कश्मीर में 8,931 हो गए। पंजाब में अब तक संक्रमण के 6,749 जबकि केरल में 5,894 मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,415 ,उत्तराखंड में 3,230 , झारखंड में 2,996, गोवा में 1,903 , त्रिपुरा में 1,704, मणिपुर में 1,430, हिमाचल प्रदेश में 1,083 और लद्दाख में 1,041 मरीज हैं। पुदुचेरी में संक्रमण के 930, नगालैंड में 625, चंडीगढ़ में 494 तथा दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 405 मामले सामने आए हैं। अरुणाचल प्रदेश में 276, मिजोरम में 197, अंडमान-निकोबार द्वीप में 147, सिक्किम में 125 जबकि मेघालय में 80 लोग संक्रमित मिले हैं।
रिकवरी रेट 61.53 फीसदी पहुंचा :
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले एक दिन में 16833 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं, जिसके बाद देश में इस महामारी से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या बढ़कर 4,56,830 हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी दर में बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 61.53 फीसदी हो गई है।
दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 1.19 करोड़ से ज्यादा :
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, बुधवार सुबह नौ बजे तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या पांच लाख 46 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 19 लाख 50 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 68 लाख 95 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here