Home राष्ट्रीय देश में संक्रमितों का आंकड़ा 20.40 लाख के पार, अब तक 41,792...

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 20.40 लाख के पार, अब तक 41,792 की मौत, एक दिन में आए रिकॉर्ड 75,724 नए मामले, 1093 की मौत

66
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने शुक्रवार को फिर बढ़ते नजर आए। देश में शुक्रवार शाम सात बजे तक यानि एक दिन में 75,724 नए मामले आने के बाद देश में अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 20.40 लाख को लांघ गया है। वहीं देश में एक दिन में 1093 लोगों की मौत के बाद देशभर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41,792 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार शाम को वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार लगातार ऐसा नौवां दिन है, जब 50 हजार से से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 13.86 लाख के पार पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है। शुक्रवार शाम अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार पिछले एक दिन में 1093 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 41,792 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 20,40,261 हो गए हैं, जिनमें से 6,11,563 लोगों का उपचार चल रहा है और 13,86,452 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर करीब 68 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर गिरावट के साथ 2.05 फीसदी है। यानि फिलहाल 29.96 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोविड-19 के मामलों को एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का वक्त लगा था और 59 दिन में यह आंकड़ा 10 लाख के पार चला गया। इसके बाद संक्रमण के मामलों को 20 लाख का आंकड़ा पार करने में महज 21 दिन का वक्त लगा।
सर्वाधिक मौत महाराष्ट्र में :
मंत्रालय के अनुसार पिछले एक दिन के अंतराल में जिन 1093 लोगों की मौत हुई है उनमें से 316 की महाराष्ट्र, 110 की तमिलनाडु, 93 की कर्नाटक, 72 की आंध्र प्रदेश, 61 की उत्तर प्रदेश, 56 की पश्चिम बंगाल, 27 की गुजरात, 26 की पंजाब, 17 की मध्यप्रदेश, 15 की दिल्ली और 12-12 लोगों की मौत राजस्थान तथा तेलंगाना में हुई। ओडिशा तथा जम्मू कश्मीर में इस संक्रामक रोग से 10-10, झारखंड में नौ, बिहार में आठ, त्रिपुरा, पुदुचेरी और असम में पांच-पांच, केरल और हरियाणा में तीन-तीन, गोवा तथा अंडमान और निकोबार में दो-दो तथा मणिपुर में एक व्यक्ति ने जान गंवाई। इस वैश्विक महामारी से अब तक 41,792 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें से सबसे अधिक 16,792 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद तमिलनाडु में 4,571, दिल्ली में 4,059, कर्नाटक में 2,897, गुजरात में 2,583, उत्तर प्रदेश में 1,918, पश्चिम बंगाल में 1,902, आंध्र प्रदेश में 1,753 और मध्यप्रदेश में 946 लोगों ने दम तोड़ा। राजस्थान में कोविड-19 से अभी तक 757, तेलंगाना में 601, पंजाब में 517, हरियाणा में 458, जम्मू कश्मीर में 436, बिहार में 363, ओडिशा में 235, झारखंड में 145, असम में 126, उत्तराखंड में 98 और केरल में 97 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 77, पुदुचेरी में 70, गोवा में 66, त्रिपुरा में 36, चंडीगढ़ में 20, अंडमान और निकोबार द्वीप में 16, हिमाचल प्रदेश में 14, मणिपुर में आठ, लद्दाख में सात, नगालैंड में छह और मेघालय में पांच लोगों की मौत हुई। अरुणाचल प्रदेश में इस संक्रमण से तीन जबकि दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो और सिक्किम में एक व्यक्ति ने जान गंवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here