Home राष्ट्रीय देश में संक्रमितों का आंकड़ा 52.50 लाख के करीब ,पिछले 24 घंटे...

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 52.50 लाख के करीब ,पिछले 24 घंटे में 86 हजार से ज्यादा नए मामले, 1073 की मौत

156
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

नई दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटे यानि शुक्रवार की शाम सवा छह बजे तक को 86,572 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 52.50 लाख के करीब पहुंच गई है। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 84,505 तक पहुंच गया है।
भारत में शुक्रवार की शाम तक के अद्यतन आंकडो पर गौर करें तो सबसे बड़ी राहत की बात यह सामने आई है कि कोरोना की इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ और पिछले 24 घंटे में अस्पताल में इलाज कराने वालों के आंकड़े में काफी दिनों बाद 276 मरीजों की कमी देखी गई, और अब तक कुल 10,17,494 सक्रिय मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी संख्या 24 घंटे पहले 10,17,756 थी। जबकि इस दौरान 85,756 लोगों ने कोरोना को मात दी है। देश में 52.41 लाख से ज्यादा मामलों में अब तक देश में 41,25,742 मरीज ठीक हो चुके हैं। यानि ठीक होने वालों की दर करीब 79 फीसदी तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 1073 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है, जिसके बाद देश में अब तक इस बीमारी के कारण 84,505 लोग दम तोड़ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर करीब 79 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.62 फीसदी है। वहीं, 19.52 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है।
11 दिन में 10 लाख मामले सामने आए :
भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे थे। इसके बाद 16 दिन में में 20 से 30 लाख और 13 दिन में 30 से 40 लाख के आंकड़े को पार किया था। वहीं, 40 लाख से 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे। गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी जबकि 23 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार हो गई। देश में पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख हुई। वहीं, 16 सितंबर को देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई।
राज्यवार पिछले 24 घंटे में मृत्यु की स्थिति :
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिन 1,174 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के 468, कर्नाटक के 93, उत्तर प्रदेश के 81, आंध्र प्रदेश के 72, पश्चिम बंगाल के 60, तमिलनाडु के 59, पंजाब के 54, दिल्ली के 38, मध्यप्रदेश के 33, हरियाणा के 24, जम्मू-कश्मीर के 19, असम-छत्तीसगढ़ के 17-17, गुजरात-राजस्थान के 14-14, ओडिशा-पुडुचेरी-उत्तराखंड के 13-13 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा, झारखंड-तेलंगाना में 11-11, केरल में नौ, गोवा में आठ, बिहार-हिमाचल प्रदेश में सात-सात, त्रिपुरा में छह, चंडीगढ़ में पांच, मणिपुर-सिक्किम में पांच और मेघालय में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here