जशपुर। एसपी बालाजी राव ने आज हाइवे पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हाइवे में बढ़ती दुर्घटना के मद्देनजर, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाने, जिले को हाइवे पेट्रोलिंग वाहन प्रदाय किया गया है। एसपी ने जिले के नेशनल हाइवे क्रमाक 43 में चिन्हित सड़क खण्ड खटंगा, थाना दुलदुला से झरगांव थाना जशपुर तक पेट्रोलिंग हेतु वाहन रवाना किया। हाइवे पेट्रोलिंग वाहन प्रभारी सहा0उप0निरीक्षक अंथ्रेस किंडो मोबाईल नम्बर 9479192474 को नियुक्त किया गया है। उक्त वाहन द्वारा लगातार 24 घंटे पेट्रोलिंग किया जाएगा, व सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पहुँचेगा, दुर्घटना पीड़ित व्यक्तियों को 108 वाहन या हाइवे पेट्रोलिंग वाहन से तत्काल नजदीकी अस्पताल हेतु रवाना करेगा। दुर्घटना पीड़ित व्यक्तियों के परिजनों को सूचित करेगा, दुर्घटना स्थल को सुरक्षित रखते हुए, दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात को सामान्य बनाये रखेगा।कानून व्यवस्था की स्थिति न हो इसका हरसंभव प्रयास करेगा।हाइवे पर खड़े खराब वाहनों, व अवैध पार्किंग वाहनों को हटाएगा जिससे यातायात बाधित न हो। हाइवे पर आवागमन करने वाले किसी भी समस्याग्रस्त व्यक्ति की तत्काल सहायता करेगा। एसपी द्वारा आम जनता से अपील की गई है, कि हाइवे में किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना एवं अन्य सहायता हेतु पुलिस कंट्रोल रूम जशपुर के मोबाईल नंबर 9479193699,एवं हाइवे पेट्रोलिंग वाहन मोबाउल नंबर 9479192474 पर तत्काल संपर्क करें।
इस अवसर पर निरीक्षक सिटी कोतवाली जशपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर ,कंट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक तरशिला कुजूर , सहायक उप निरीक्षक अंथ्रेस किंडो एवं हाइवे पेट्रोलिंग कर्मचारी, तथा यातायात पुलिस जशपुर के कर्मचारी उपस्थित रहे।