Home जशपुर जशपुर से बड़ी खबर : ई-कोर्ट का संचालन कर फरसाबहार लौट रहे...

जशपुर से बड़ी खबर : ई-कोर्ट का संचालन कर फरसाबहार लौट रहे नायब तहसीलदार का वाहन रोककर दो दर्जन लोगो ने नायब तहसीलदार के भृत्य को जमकर पीटा, नायब तहसीलदार को भी गाली-गलौज देते हुए देख लेने की धमकी, मामले मे एक जनपद सदस्य भी शामिल, तीन लोगो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट , पढिये पूरी खबर

51
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । बीती रात कोल्हेनझरिया मे ई-कोर्ट का संचालन कर फरसाबहार लौट रहे नायब तहसीलदार सुनील कुमार गुप्ता का वाहन रोककर दो दर्जन लोगो ने उनके भृत्य श्रवण नायक के साथ जमकर मार-पीट किया है। यही नहीं हमलावरो ने नायब तहसीलदार सुनिल कुमार गुप्ता को भी गाली गलौज देते हुए देख लेने की धमकी दी है। भृत्य श्रवण नायक ने तीन लोगो के खिलाफ थाने मे नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। बताया जा रहा है एक आरोपी जनपद सदस्य भी है। श्रवण नायक के मुताबिक बीस से पच्चीस लोगो ने नायब तहसीलदार के वाहन को रोककर उसके साथ मार-पीट की घटना को अंजाम दिया गया है। आपको बता दे शुक्रवार को नायब तहसीलदार सुनिल कुमार गुप्ता फरसाबहार से लगभग 25 किलोमीटर दूर ई-कोर्ट का संचालन के लिये कोल्हेनझरीया भृत्य श्रवण नायक के साथ गये थे। ई-कोर्ट समाप्त कर शाम के लगभग 6:30 बजे उनका वाहन तुमला थाना से लगभग डेढ किलोमीटर दूर दलटोली के पास पहुंचा जहां दो, चार पहिया वाहन नायब तहसीलार के वाहन के आगे व पीछे लगाकर वाहन मे बैठे लोग नीचे उतरकर नायब तहसीलदार के भृत्य श्रवण नायक को वाहन से उतारकर गाली-गलोच करते हुए मार-पीट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। भृत्य के रिपोर्ट पर तुमला पुलिस सभी आरोपियो की तलाश कर रही है। अब तक पुलिस आरोपियो को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपीगणों के विरूद्ध थाना तुमला. में अपराध क्र 55/2020 धारा 186, 294, 506,323,341,353, 307,148 भादवि पंजीबद्ध किया गया है।
नन्दलाल यादव पिता दिले यादव निवासी हाथीबेड थाना तुमला, नरसिंह यादव पिता दिले यादव निवासी हाथीबेड थाना तुमला व कृष्णा यादव निवासी जोरण्डाझरिया थाना तुमला एवं अन्य 10 -12 व्यक्ति के खिलाफ तुमला थाना मे अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रार्थी श्रवण नायक पिता अगनू राम नायक उम्र 34 वर्ष निवासी नायक बस्ती पण्डरीपानी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को नायब तहसीलदार साहब के साथ ई.कोर्ट संचालन हेतु कोल्हेनझरिया गये थे, ई.कोर्ट समाप्ती पश्चात शाम करीब 6-7 बजे वापस फरसाबहार आते समय ग्राम दलटोली के पास 02 चार पहिया वाहन हमारे आगे पीछे लगाकर रास्ता रोककर करीब 20-25 लोग जिसमें कृष्णा यादव, नन्दलाल यादव, नरसिंह यादव भी थे , के द्वारा जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज जाती गत गाली देकर लाठी डण्डा से मारपीट किये जिससे मेरे सिर में चोट आया है व खुन निकला है । श्रवण नायक ने पुलिस को बताया कि नायब तहसीलदार साहब को भी गंदी-गंदी गाली देते हुए मुझे जाति गत गाली देते हुए आज तुम्हे तथा नायब तहसीलदार को जान से मार देंगे व आज यहां से तुम्हारा लाश जायेगा कहते हुए आरोपियो ने लाठी, डण्डा से मार-पीट किया है। श्रवण नायक ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपियो ने ट्रेक्टर को शरीर पर चढा देने की बात कर रहे थे। आरोपियो ने बेलचा, लाठी, डण्डा पकड़ कर अचानक सिर पर कनपट्टी के उपर बांह, बांया पंजरी पर अंधाधुंध मारपीट किये। रात होने की वजह से बाकी लोगो को नहीं पहचान सका लेकिन कृष्णा यादव, नंदलाल यादव,नरसिंह यादव को अच्छे से जानता हूं । जो मुझे आज जान से मार देंगे बोल रहे थे । रात्रि होने से बाकी व्यक्तियों का नाम नही जानता हूं, भीड में आये सभी लोग मुझे लात घुसा से मारपीट कर रहे थे जिसे भीड में नही पहचान पाया अगर मैं वहां से जान बचाकर दौड कर उनसे छुड़ाकर नही भागता तो निश्चित मुझे जान से मार देते।
भृत्य श्रवण नायक के साथ आरोपियो ने मार-पीट क्यों किया, यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूत्रो से मिली जानकारी मुताबिक आरोपी धान का कारोबार करते हैं। सोसायटी मे धान खपाते हैं। नायब तहसीलदार सुनिल कुमार गुप्ता अभी कुछ दिनो से उस क्षेत्र मे धान की अफरा-तफरी रोकने लगातार घुम रहे हैं। शायद इसी कारण से इस घटना को अंजाम दिया हो। ये भी हो सकता है कि भृत्य श्रवण नायक का आरोपियो से पुरानी दुश्मनी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here