Home छत्तीसगढ़ जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की हत्या करने वाले आरोपियों को...

जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या कर शव को शौचालय के सेप्टिक टैंक में डालकर हो गये थे निश्चिंत

28
0

जशपुर । जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र की है। हत्या कर शव को शौचालय के सेप्टिक टैंक में डालकर सभी आरोपी निश्चिंत हो गये थे। उल्लेखनीय है कि प्रार्थी देवसिंह पिता सालिक सिंह उम्र 60वर्ष निवासी-खुटगांव थाना-फरसाबहार ने थाना-फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19-06-2021 की शाम करीब 04ः30बजे उसकी पत्नी श्रीमती कलमवती सिंह उम्र 53वर्ष दुकान जा रही हूं कहकर घर से निकली शाम तक वापस नहीं आने पर आस-पास खोजबीन किये, नहीं मिलने पर दिनांक 22-06-2021 को थाना-फरसाबहार में गुम इंसान क्रमांक 07/21 पंजीबद्ध कर जाॅंच कार्यवाही में लिया गया।
विवेचना दौरान गवाहों के कथन से पता चला कि सेवक सिंह पिता देवनारायण सिंह उम्र 26वर्ष निवासी-खुटगांव द्वारा हत्या कर उसकी मां सुकरीबाई के साथ अपने घर में रखे हैं, गवाहों के कथन के आधार पर थाना-फरसाबहार पुलिस द्वारा सेवक सिंह पिता देवनारायण सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका ने उसके पिताजी को जादू-टोना कर मार डाली है इसलिए मृतिका श्रीमती कलमवती सिंह को शाम करीब 04ः00 बजे गला दबाकर हत्या कर दिया और उसकी मां सुकरी बाई के साथ अपने घर ले गये। रात होने पर उसके बड़े भाई पवन सिंह और पालन सिंह को बताने पर सभी रात का फायदा उठाकर शव को बाड़ी के शौचालय के सेप्टिक टैंक में डाल दिये। फरसाबहार पुलिस द्वारा शव को बरामद कर पी.एम. कराने पर डाॅक्टर द्वारा होमीसाइडल डेथ बताया गया। मर्ग जाॅंच एवं पी.एम.रिपोर्ट के आधार पर थाना-फरसाबहार में अपराध क्रमांक 27/2021 धारा 302, 201, 34 भादवि. पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपीगण सेवक सिंह पिता देवनारायण सिंह उम्र 26वर्ष, सुकरी सिंह पति देवनारायण सिंह उम्र 45वर्ष, पवन सिंह पिता देवनारायण सिंह उम्र 30वर्ष एवं पालन सिंह पिता देवनारायण सिंह उम्र 28 वर्ष सभी निवासी-ग्राम खुटगांव थाना-फरसाबहार को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिदार, सहायक उप निरीक्षक मालिकराम चैहान, प्रधान आरक्षक 243 नरेन्द्र कुमार, आरक्षक 545 नीरज तिर्की, आरक्षक 681 रामसागर, आरक्षक 602 सुरेश एक्का, आरक्षक 566 वेद सिंह, आरक्षक 588 बृषिकेषन पैंकरा, आरक्षक 54 नीलम साय, आरक्षक 555 शोभित साय, आरक्षक 56 केष्वर राम, आरक्षक 764 शैलेन्द्र प्रधान का विशेष योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here