Home छत्तीसगढ़ घर में जरूर लगाएं ये पौधे, आसपास मच्छर नहीं फटकेंगे, सेहतमंद रहने...

घर में जरूर लगाएं ये पौधे, आसपास मच्छर नहीं फटकेंगे, सेहतमंद रहने के साथ घर-आंगन की खूबसूरती भी बढ़ाएं

57
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायपुर । घर को मच्छरों से मुक्त रखना आजकल बहुत कठिन हो गया है। कई तरह के उपायों के बाद भी मच्छर पीछा नहीं छोड़ते। घर के किसी न किसी कोने से निकल ही आते हैं। मच्छर खुद तो आते ही हैं, अपने साथ बीमारियों का पुलिंदा लेकर भी आते हैं। बीमारियां भी ऐसी-ऐसी जो जल्दी पीछा नहीं छोड़तीं। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, वायरल बुखार इत्यादि। हम मच्छरों से निजात पाने के लिए अकसर केमिकल से बने कई उत्पादों का बाजार से खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। ये हमारी त्वचा और शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं।
मच्छरों से बचने के अनेक प्राकृतिक तरीके भी हैं। हम प्रकृति के साथ रहकर बिना किसी नकारात्मक प्रभाव के इससे निजात पा सकते हैं। रायपुर आयुर्वेदिक कॉलेज के अधीक्षक डॉ. प्रवीण जोशी बताते हैं कि मच्छरों एवं कीटों को आयुर्वेदिक पौधों की मदद से दूर रखा जा सकता है। आवासीय क्षेत्रों, कार्यालयों, तालाबों और खेतों की मेड़ों में आयुर्वेदिक पौधे जैसे तुलसी, कृष्णा तुलसी, ओडोमास, पुदीना, दमनक, अजवाइन, मरीच, लहसुन, गेंदा, लेमन ग्रास, नीम, यूकेलिप्ट्स, मुनगा, निर्गुन्डी, करंज, शीशम, वासा और कर्पूर मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की तरह काम करते हैं।
जानिए ऐसे पौधों के बारे में जो आपकी बालकनी और आंगन की खूबसूरती बढ़ाने के साथ मच्छरों को भी दूर रखेंगे :
तुलसी व कृष्णा तुलसी – तुलसी के पौधे से निकलने वाली सुगंध मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की तरह काम करती है। आपको सेहतमंद रखने और मच्छर को दूर भगाने में तुलसी बेहद लाभदायक है। मच्छरों को घर से दूर रखने गमले में तुलसी का पौधा लगाकर रखना चाहिए।
गेंदा का पौधा – गेंदे के फूल न सिर्फ आपकी बालकनी और बगीचे की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि इसकी सुगंध मक्खी व मच्छर को भी घर से दूर रखते हैं। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि गेंदें के फूलों में पाई जाने वाली गंध मक्खी-मच्छरों को पसंद नहीं होती है। यह पौधा भी मॉस्किटो रिप्लीयन्ट होता हैं। गेंदे के फूल पीला, गहरा नारंगी और लाल रंग के होते हैं। इनकी गंध मच्छरों को परेशान कर देती है जिससे वे इसके आसपास नहीं आते।
लेमन ग्रास – हर घर में लेमन ग्रास का इस्तेमाल उसकी सुगंध की वजह से किया जाता है। लेमन ग्रास का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाली कई दवाओं में भी किया जाता है। इसकी मनमोहक और ताजगी भरी खुशबू एक तरफ जहां मूड फ्रेश करने का काम करती है, वहीं इससे मच्छर भी दूर भागते हैं।
नीम का पौधा – मच्छर, मक्खी और छोटे-छोटे कीड़ों को दूर रखने के लिए नीम का पौधा लगाना काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके घर में बगीचा है तो वहां नीम का पेड़ जरूर लगाएं। इससे घर के अंदर मच्छर नहीं आएंगे।
लहसुन का पौधा – यह माना जाता है कि लहसुन खाने से खून में एक अलग तरह की महक आने लगती है जिसे मच्छर बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। अगर आप खुद लहसुन का सेवन नहीं करना चाहते हैं तो अपने घर में लहसुन का एक पौधा जरूर लगाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here