Home छत्तीसगढ़ डीजे साउण्ड से परेशान युवक ने चार मितानिनो को दौली से वार...

डीजे साउण्ड से परेशान युवक ने चार मितानिनो को दौली से वार कर किया घायल, शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

92
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । जशपुर जिले के दोकड़ा चौंकी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। डीजे साउण्ड से परेशान एक युवक ने चार मितानिनो को दौली से वार कर घायल कर दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जशपुर जिले के बगिया आश्रम छात्रावास मे पिछले 14 दिनो से स्वास्थ्य विभाग द्वारा मितानिनो को सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक बैच मे 110 मितानिनो को आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार के दिन सबेरे 9 बजे से सायं 5 बजे तक मितानीन प्रशिक्षण लेने के बाद रात के 9 बजे के आसपास बालक आश्रम छात्रावास मे डीजे साउण्ड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही थी। इसी बीच रात के लगभग 10 बजे बालक आश्रम छात्रावास के दिवाल को फांदकर एक 35 साल का युवक सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शामिल चार मितानिनो को दौली से घायल कर फरार हो जाता है।
घटना के संबंध मे दोकड़ा चौंकी प्रभारी श्री मिंज ने बताया कि ग्राम जडासरवा का एमदान तिग्गा थोड़ा विक्षिप्त है। बुधवार की रात डीजे की आवाज से परेशान होकर आश्रम छात्रावास मे घुसकर दौली से चार मितानिनो को घायल कर दिया था। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कुनकुरी न्यायालय मे पेश किया गया था जह़ा न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल दाखिल करा दिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 458, 294, 506, 323 भादवि कायम की है।
प्रार्थिया करलीना कुजूर ब्लाक समन्वयक, दोकडा चौंकी उपस्थित पुलिस को बताई कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मितानीनो का 26 वां चरण प्रशिक्षण बालक आश्रम बगिया केन्द्र में दिनांक 11/03/2022 से 17/03/2022 तक प्रशिक्षण प्रस्तावित होने से कांसाबेल ब्लाक के पांच पंचायत के मितानीन आये हैं। प्रशिक्षण निर्धारित सुबह 9.00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6.30 बजे समाप्त होता है । दिनांक 16/03/2022 को प्रशिक्षण समाप्त होने पर सभी मितानीन बालक आश्रम में थे । रात्रि का भोजन रात्रि 9.00 से 9.30 बजे तक खाना खाये और कुछ मितानीन अपने कमरे में सोने चले गये कुछ मितानीन सांस्कृतिक मनोरंजन छोटा बुफर से कर रहे थे । बाहर का गेट बंद कर ताला लगाये थे आश्रम का मुख्य द्वार खुला था। रात्रि लगभग 10.30 बजे बालक आश्रम का भृत्य सीता राम चौहान बदमाश सोर मचाने लगा कि हाता फांद कर एक बदमाश अपने हाथ में लोहे का दौली और डंडा लिये हमला करने के तैयारी से अन्दर घुस कर खिडकी बाहर से हमला कर रहा है। चिल्लाने का आवाज सुनकर मै आंगन से बाहर निकली। ग्राम जडासरवा का एमदान तिग्गा हमला करने की तैयारी के साथ गंदी-गंदी गालियां देते हुए यहां प्रशिक्षण करने आये हो की बकबकाने नाचने गाने आये हो आज तुम लोगो को आश्रम के अन्दर आंगन में ही सभी को मार कर खत्म कर दूंगा की धमकी देने लगा। मितानीन अम्बिका तिर्की को दौली से सिर में मारा, तथा विनिता सिंह को बांये हाथ के कलाई के उपर और दाहिने हाथ के कोहनी में मारा, सावित्री बाई को दौली से दाहिने पैर के घुना के नीचे मारा तो गिरने से सिर के पीछे हिस्सा में चोट लगा है और ललीता भगत को डंडा से सिर में मार कर चोट पहुंचाया है ।
कांसाबेल ब्लाक के बीपीएम सुशिल टोप्पो ने बताया कि कांसाबेल ब्लाक मे कुल 418 मितानीन हैं। हर वर्ष राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से मितानिनो को सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाता है। कांसाबेल से लगे ग्राम बगिया के शासकीय बालक आश्रम छात्रावास मे प्रशिक्षण दिया जा रहा है जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। छात्रावास के चारो ओर बाउण्ड्री वाल है। सुरक्षा के मद्देनजर चौकीदार की ड्यूटी भी लगाई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मैं स्वयं बालक आश्रम पहुंचा और आरोपी को पकड़कर मेरे द्वारा पुलिस को सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here