Home बॉलीवुड सलमान खान के बिग बॉस 16 का प्रोमो जारी, जल्द कलर्स पर...

सलमान खान के बिग बॉस 16 का प्रोमो जारी, जल्द कलर्स पर आएगा शो

202
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 की शुरुआत जल्द होने वाली है। ऐसी चर्चा है कि अगले महीने से इस शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर शुरू होगा। एक बार फिर होस्ट के रूप में दिग्गज अभिनेता सलमान खान लोगों का मनोरंजन करते दिखेंगे। अब मेकर्स ने इस शो का प्रोमो जारी कर दिया है। इसमें सलमान की पहली झलक दिखी है। वह प्रोमो में आगामी सीजन के बारे में जानकारी देते हुए नजर आए हैं। कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 16 का प्रोमो शेयर किया है। कलर्स टीवी ने अपने पोस्ट में लिखा, इन 15 सालों में सबने खेला अपना-अपना गेम, लेकिन अब बारी है बिग बॉस के खेलने की। देखिए बिग बॉस 16 जल्द ही सिर्फ कलर्स पर। प्रोमो को सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, बहुत उत्साहित हूं। एक अन्य यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, हमें बिग बॉस में सिर्फ आपका इंतजार रहता है। शो के प्रोमो में सलमान अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा रहे हैं। प्रोमो वीडियो में उनका वॉइस ओवर दर्शकों को लुभा रहा है। इसमें शो के पूर्व प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को भी दिखाया गया है। प्रोमो में सलमान कहते हुए दिखे, सुबह होगी, पर आसमान में चांद दिखेगा। ग्रेविटी उड़ेगी हवा में, घोड़ा भी अब सीधी चाल चलेगा। परछाई भी छोड़ेगी साथ, खेलेगी अपना ही खेल, क्योंकि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे। खबरों की मानें तो इस बार शो में भाग लेने के लिए कई सेलेब्स को अप्रोच किया गया है। ऐसी चर्चा है कि शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, आमिर खान के भाई फैसल खान, ट्विंकल कपूर, शिविन नारंग, विवियन डीसेना, अर्जुन बिजलानी और फरमानी नाज को शो के लिए फाइनल किया गया है। हालांकि, अभी शो के प्रतिभागियों की आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है। बिग बॉस का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। यह शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो बिग ब्रदर के प्रारूप का अनुसरण करता है। बिग बॉस का पहला सीजन 2006 में आया था। सलमान बिग बॉस 4 से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस शो के पहले सीजन के होस्ट अभिनेता अरशद वारसी थे। दूसरा सीजन अभिनेत्री शिल्पा ने होस्ट किया था। तीसरे सीजन के होस्ट अमिताभ बच्चन थे। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की विजेता अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल बनी थीं। बाद में जब टीवी पर शो का प्रसारण हुआ, तो तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विजेता बनी थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here