Home छत्तीसगढ़ जशपुर से बड़ी खबर : 30 किलोग्राम गौ मांस के साथ ओड़िसा...

जशपुर से बड़ी खबर : 30 किलोग्राम गौ मांस के साथ ओड़िसा का सकलेन राजा गिरफ्तार, ओड़िसा से लगातार हो रही है जशपुर मे गौ मांस की तस्करी, ओड़िसा के एक अन्य व्यक्ति को भी बैठाया गया था इस …..थाने मे , पढ़िये पूरी खबर

438
0

जशपुर । जशपुर से बड़ी खबर आ रही है। 30 किलोग्राम गौ मांस के साथ ओड़िसा के सकलेन राजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें ओड़िसा से लगातार जशपुर मे गौ मांस की तस्करी हो रही है। विश्वस्त सूत्रो से मिली जानकारी मुताबिक सोमवार को तपकरा थाना पुलिस सकलेन राजा के अलावा ओड़िसा के बनडेगा के रहने वाला एक अन्य व्यक्ति को भी थाना लेकर आई थी। लोग बताते हैं तपकरा पुलिस उक्त व्यक्ति को सोमवार रात तपकरा थाने से छोड़ दिया। लोगो का कहना है तपकरा पुलिस गौ मांस तस्कर से सेटिंग कर उसके खिलाफ कार्यवाही किये बिना छोड़ दिया।
सोमवार 03.10.2022 को तपकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कृषिक पशु का वध कर मांस बनाकर बोरी में भरकर मोटर सायकल हिरो एच एफ डिलक्स क्रमांक CG14MQ-5561 के सीट के पीछे सीट में बांधकर बनडेगा अबिरा उपरकछार रोड से परिवहन करते बिक्री करने हेतु कुनकुरी की ओर ले जाने वाले हैं। सूचना पर तपकरा पुलिस रेड कार्यवाही हेतु रवाना होकर ग्राम उपरकछार स्कूलपारा चौक पहुंचकर गवाहों के समक्ष नाकाबंदी कर आरोपी सकलेन राजा को मोटर सायकल हिरो एच एफ डिलक्स क्रमांक CG14MQ-5561 में लगभग 30 किलो गौ मांस परिवहन करते पकड़ा गया तथा मौके पर आरोपी के कब्जे से 30 किलो गौ मांस गवाहों के समक्ष जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है तथा आरोपी को मौके पर गिरप्तार किया गया। आरोपी सकलेन राजा का कृत्य छ0ग0कृ0पशु0परि0अधि0 2004 की धारा 5,6,10 के तहत अपराध घटित करना पाये जाने पर दिनांक 03.10.22 के 10.40 बजे गिरप्तार किया गया है।
सूत्रो से मिली जानकारी मुताबिक ओड़िसा के बनडेगा और लुलकीडीह के अलावा उस आस-पास के अन्य गांव मे गौ मांस 30 से 40 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से आसानी से मिल जाया करता है। इसी गौ मांस को यहां से खरीदकर गौ मांस तस्कर जशपुर जिले मे 100 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचते हैं। सकलेन राजा भी सोमवार को एक-एक किलो का पैकेट बनाकर गौ मांस को जशपुर जिले मे खपाने के फिराक मे था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here