Home छत्तीसगढ़ जशपुर से बड़ी खबर : 24 साल के युवक की सड़क किनारे...

जशपुर से बड़ी खबर : 24 साल के युवक की सड़क किनारे अर्धनग्न खून से लथपथ पड़ा मिला डेड बाडी, गांव मे ओड़िशा से आई थी बारात, बारातियों से युवक का हुआ था विवाद, पुलिस जांच मे जुटी, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार, पढ़िये पूरी खबर

1432
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर से बड़ी खबर आ रही है। 24 साल के युवक की सड़क किनारे अर्धनग्न खून से लथपथ डेड बाडी मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई है। गांव मे ओड़िशा से बारात आई थी। बताया जा रहा है बारातियों से युवक का विवाद हुआ था। विवाद होने के बाद मामला शांत भी हो गया था। फिलहाल पुलिस जांच मे जुटी हुई है। मामला जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के सुण्डरू ग्राम पंचायत से लगे मृगखोल गांव की है।

आपको बता दे रविवार को तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुण्डरू मे एक यादव परिवार मे एक लड़की की शादी थी। बारात ओड़िसा के सांपडगर गांव से आई हुई थी। रात के लगभग 8:30 बजे गांव मे जुलूस की शक्ल मे बारात निकली थी। बारातियो के साथ गांव के लड़के भी साउण्ड सिस्टम के गाने के साथ शराब के नसे मे डांस कर रहे थे इसी दौरान लगभग रात के 10 बजे मृतक सुमंतो प्रधान का विवाद किसी बात को लेकर ओड़िशा से आये बारातियो से हो गई। सूत्रो से मिली जानकारी मुताबिक कुछ देर बाद विवाद शांत भी हो गया। विवाद खत्म होने के बाद मृतक सुमंतो प्रधान बारातियों से हुए विवाद के संबंध मे अपनी दीदी को फोन से बताया, जिसके बाद उसकी दीदी ने उसे घर आने की बात कही।

बताया जा रहा है घटना की रात मृतक अपने अन्य तीन दोस्तो के साथ दो बाईक मे घूम रहे थे। गौरंगा देहरी, छोटू एक्का और धिरेन्द्र पैंकरा उर्फ बुटन पैंकरा के साथ मृतक दो-दो करके दो बाईक मे घूम रहे थे। रात के लगभग 2 बजे मृतक के परिजनो को सूचना मिली की सुमंतो प्रधान का शव मृगखोल जंगल मे सड़क किनारे एक गड्ढे मे पड़ा हुआ है। जिसके बाद मृतक का बड़ा भाई अंतो प्रधान पुलिस को सूचित करते हुए घटना स्थल पर पहुंचा। मृतक के बड़े भाई अंतो प्रधान ने बताया कि वह तपकरा पुलिस को रात के लगभग 2:30 से 3:00 बजे के बीच सूचना दिया था। जिसके बाद पुलिस सोमवार सवेरे लगभग 6 बजे घटना स्थल पर पहुंच गई थी।

बहरहाल तपकरा पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक सुमंतो प्रधान के शव का पीएम तपकरा मे कराया गया पीएम के बाद परिजनो को शव अंतिम संस्कार के लिये सौंपा गया। बताया जा रहा है परिजनो ने सायं 4 बजे शव का अंतिम
संस्कार किया है।

सूत्रो से मिली जानकारी मुताबिक तपकरा पुलिस मृतक के तीनो दोस्त गौरंगा देहरी, छोटू एक्का और धिरेन्द्र पैंकरा उर्फ बुटन पैंकरा को थाना बुलाकर पूछ-ताछ की है। आपको बता दे मृतक सुमंतो प्रधान सुण्डरू ग्राम पंचायत से लगे गांव मसरीघाट का रहने वाला है वहीं उसके दोस्त भी अगल-बगल गांव के हैं।

तपकरा थाना प्रभारी एस. आर. भगत ने घटना के संबंध मे बताया कि सूचना मिलते ही कुछ देर बाद वे अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंच गये थे। उन्होंने बताया कि मृतक सुमंतो प्रधान का शव मृगखोल से लगे कंवर बस्ती मे सड़क किनारे नाली नूमा गड्ढे मे पड़ा हुआ था। मृतक के सिर और गाल मे चोट है। डेड बाडी को देखने से ऐसा लगता है कि किसी वाहन से शरीर के पिछे हिस्से को ठोकर लगी हो। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले मे कुछ कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here