Home छत्तीसगढ़ जशपुर से बड़ी खबर : भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी...

जशपुर से बड़ी खबर : भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह को बगीचा प्रभारी एसडीओपी व उनके गन मेन ने पीटा, तेजी से हो रहा वीडियो वायरल, भाजपाईयो ने बगीचा थाना का किया घेराव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने एसडीओपी शेर बहादुर सिंह के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की

337
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । जशपुर जिले के बगीचा से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह को बगीचा प्रभारी, एसडीओपी व उनके गन मेन ने जमकर पीटा है। शोशल मीडिया मे मारपीट का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें यह घटना आज पूर्वान्ह 11 बजे घटी है। जैसे ही भाजपाईयो को यह पता चला कि जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी स़िह के साथ पुलिस वालो ने मारपीट की है, जिले भर के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बगीचा पहुंच गये और एसडीओपी के खिलाफ सड़क पर उतरकर जमकर नारे बाजी कर रहे है। भाजपाईयों ने और जिला पंचायत सदस्य के समर्थको ने बगीचा थाना का घेराव करते हुए बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे को जाम कर दिया है वहीं प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने एसडीओपी शेर बहादुर सिंह के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। आपको बता दे यह घटना बगीचा से लगे दुर्गापारा मे घटी है जब बगीचा एसडीओपी किसी मामले मे दुर्गापारा गये हुए थे। इसी दौरान एसडीओपी और डीडीसी गेंद बिहारी सिंह के बीच विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। वीडियो मे साफ देखा जा सकता है कि एसडीओपी का गन मेन जो अपने कंधे पर गन टांगा हुआ है और जिला पंचायत सदस्य को जबरन स्कार्पियो मे पीछे वाली सीट मे बैठाकर उनके साथ मारपीट कर रहा है।

सामरबहार निवासी आदिवासी नेता और संत गहिरा गुरु जी महाराज के पुत्र जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह के साथ पुलिस विवाद मामले में भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने एस.डी.ओ.पी.शेर बहादुर सिंह के विरुद्ध कार्यवाही ककी मांग की है।श्री जूदेव ने इस संबंध में जशपुर एसएसपी डी.रविशंकर से चर्चा कर आईजी सरगुजा को भी सूचना दिया है। उन्होंने घटना में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुवे सभी पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्यवाही करने की मांग की है।

भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की गई है,इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है।घटना से स्पष्ट हो गया कि इस वक्त पुलिस की गुंडागर्दी पूरी तरह हावी है, क्षेत्र में प्रशासनिक आतंकवाद इस कदर हावी है की एक भोले भाले आदिवासी नेता और जनप्रतिनिधि को पुलिस ने अपना निशाना बनाते हुवे मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

घटना से स्तब्ध भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा घटना में शामिल सभी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की जा रही है,साथ ही एट्रोसिटी एक्ट के तहत सभी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करते हुवे तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की जा रही है। अब देखना होगा एसडीओपी के खिलाफ कार्रवाई होती भी है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here