Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के...

जशपुर जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, जशपुर पुलिस ने नागरिकों को भय मुक्त होकर 07 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश

112
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । लोकसभा चुनाव 2024 हेतु जिले में भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस की तैयारियां पूर्ण है। जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ता के साथ प्रशासन व पुलिस अधिकारीगण लगातार राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार सामग्रियों एवं अवैध मादक मदार्थों के परिवहन पर निगाह रखी जा रही है। सोशल मीडिया निगरानी सेल द्वारा व्हाट्सअप, फेसबुक, ट्वीटर जैसे मीडिया प्लेटफार्म की नियमित माॅनिटरींग की जा रही है। भड़काऊ पोस्ट, साम्प्रदायिक माहौल खराब करने वाले सामग्री की भी निगरानी की जा रही है। चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए जिले में अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियों आ गई है, जिनके ठहरने हेतु अलग-अलग थानाक्षेत्र में व्यवस्था की गई है।

इसी तारतम्य में सुरक्षा का बोध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर जशपुर श्री रवि मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर आज जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों ने अर्धसैनिक बल के जवानों ने साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च दौरान नागरिकों को भय मुक्त होकर मतदान दिवस 07 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया गया। आमजन चुनाव प्रभावित करने वाले, उत्पात मचाने वाले एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के संबंध में सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाईल नंबर-9479193699 पर 24 घंटे दे सकते हैं। पुलिस द्वारा क्षेत्र का लगातार पेट्रोलिंग/भ्रमण किया जा रहा है, अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो कठोर कार्यवाही की जायेगी, अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जानकारी तत्काल देने हेतु कहा गया ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके। कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें, प्रशासन का साथ देने हेतु कहा गया। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने जिला प्रशासन, पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध व तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here