Home छत्तीसगढ़ तपकरा के बाद अब पत्थलगांव पुलिस ने गौ-वंश मांस के साथ पांच...

तपकरा के बाद अब पत्थलगांव पुलिस ने गौ-वंश मांस के साथ पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 किलो गौ वंश मांस सहित मांस काटने में प्रयुक्त हथियार को भी किया जब्त

878
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। पिछले सप्ताह जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोकपानी में चार आरोपियों को गौ मांस के साथ तपकरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में कुल आठ आरोपी हैं जिसमें चार आरोपी अभी भी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। तपकरा के बाद अब पत्थलगांव पुलिस ने गौवंश मांस के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 किलो गौ वंश मांस सहित मांस काटने में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त किया है। पुलिस ने सूरज प्रकाश केरकेट्टा उम्र 25 वर्ष प्रकाश लकड़ा उम्र 39, वर्ष,चनेश राम केरकेट्टा उम्र 40 वर्ष,रकबीर लकड़ा, उम्र 47 वर्ष एवं मालिक लकड़ा उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया था जहां न्यायालय के आदेश पर सभी पांचो आरोपियों को जिला जेल जशपुर दाखिल कर दिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी ग्राम तिलडेगा कटंगतराई, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.) के रहने वाले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक दिनांक 26.07.25 को थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम तिलडेगा कटंगतराई का आरोपी चनेश राम केरकेट्टा उम्र 40 वर्ष, अपने तीन – चार साथियों के साथ मिलकर, अपने घर की बाड़ी में गौ वंश का वध किया है व उसका मांस काटकर, खाने व बिक्री करने के लिए हिस्सा बंटवारा करने वाला है, जिस पर पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना होकर, आरोपियों की धर पकड़ हेतु, चनेश राम केरकेट्टा की बाड़ी की घेरा बंदी की गई ,जहां पांच व्यक्ति गौ वंश के मांस का हिस्सा बंटवारा करते पाए गए, पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया गया व उनके कब्जे से 33 किलो गौ वंश मांस सहित, गौ वंश के वध व मांस काटने में प्रयुक्त औजार को जब्त कर लिया गया।

पुलिस के द्वारा जब घटना स्थल की तलाशी ली गई तो वहां गौ वंश का सिर, पूंछ, सिंग व चमड़ी भी मिली, जिसे भी पुलिस के द्वारा जब्त कर , पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस के द्वारा आरोपियों के अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उनके विरुद्ध थाना पत्थलगांव में 325,3(5) बी. एन. एस. व छ. ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्र में गौ वंश का वध कर मांस बनाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गौ वंश से संबंधित अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here