Home छत्तीसगढ़ ठग अंशु अग्रवाल गिरफ्तार, झारखंड के गुमला से पकड़ लाई जशपुर पुलिस,...

ठग अंशु अग्रवाल गिरफ्तार, झारखंड के गुमला से पकड़ लाई जशपुर पुलिस, पत्थलगांव व सन्ना के व्यापारी से लाखों रुपए की, कि थी ठगी

951
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। ठग अंशु अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जशपुर पुलिस ठग अंशु अग्रवाल को झारखंड के गुमला से पकड़ कर लाई और विधिवत गिरफ्तार करने के बाद जशपुर न्यायालय में पेश किया था जहां न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल दाखिल करा दिया गया है। ठग अंशु अग्रवाल पत्थलगांव व सन्ना के व्यापारी से लाखों रुपए की ठगी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। आरोपी अंशु अग्रवाल उम्र 25 वर्ष, घाटो बगीचा पालको रोड गुमला, जिला गुमला झारखंड का रहने वाला है।

प्रार्थी संतकुमार यादव , निवासी सन्ना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह सन्ना में किराने की दुकान चलाता है,दिनांक 14.06.25 को पंडरा पाठ निवासी आरोपी मिथलेश साहू, जो कि उसका पूर्व परिचित था, के द्वारा प्रार्थी को फोन कर बताया गया कि, उसकी गाड़ी रांची गई हुई है, चावल बोरी मंगवाना है क्या? जिस पर प्रार्थी के द्वारा 86 बोरी चावल चावल मंगवाने हेतु राजी हो गया, तब आरोपी मिथलेश साहू के द्वारा, गुमला निवासी दूसरे आरोपी अंशु उर्फ रोहित अग्रवाल को चावल व्यापारी बताकर, प्रार्थी से फोन से बात करवाया गया, और सौदा 80 हजार मे तय होने पर, आरोपी अंशु अग्रवाल के द्वारा प्रार्थी को पेमेंट हेतु अपना क्यू आर कोड को , प्रार्थी को व्हाट्सअप किया, आरोपियों के झांसे में आकर प्रार्थी ने अपने साले के साथ मिलकर 30 हजार व 50 हजार रु, कुल 80 हजार रुपए को आरोपी अंशु उर्फ रोहित अग्रवाल को ऑनलाइन पेमेंट कर दिया गया। परंतु आरोपियों के द्वारा प्रार्थी को चावल नहीं भिजवाया गया, इस प्रकार आरोपियों के द्वारा प्रार्थी से 80 हजार रु की ठगी किया गया था।संतकुमार यादव के रिपोर्ट पर थाना सन्ना में आरोपी मिथलेश साहू व अंशु उर्फ रोहित अग्रवाल के विरुद्ध ठगी व धोखा धड़ी के लिए बीएनएस की धारा 318 (4),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

गौरतलब है कि आरोपियों के द्वारा थाना पत्थलगांव क्षेत्र में भी एक व्यापारी से मक्का का अच्छा दाम दिलाने के नाम से भी 38 लाख रु का 160 टन माल ले लिया गया था, व उक्त माल की रकम व्यापारी को न देकर, ठगी की गई थी। जिसके सम्बन्ध में भी थाना पत्थलगांव में भी ठगी के लिए बीएनएस की धारा 318(4) व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध पंजीबद्ध है।

पुलिस के द्वारा दोनों मामलों में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी मिथलेश साहू को गिरफ्तार करते हुए, जेल भेजा जा चुका है,। आरोपी अंशु अग्रवाल घटना दिनांक से ही फरार था, जिसे पुलिस के द्वारा चिह्नित कर लिया गया था, व उसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। चूंकि मामला दो जगहों से ठगी से संबंधित था, इसलिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी, जिनके द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए व पुलिस की टेक्निकल टीम के मदद से आरोपियों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अंशु अग्रवाल, गुमला (झारखंड ) में छिपा है, जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गुमला के, घाटो बगीचा, नियर पालको रोड गली से घेराबंदी कर आरोपी अंशु उर्फ रोहित अग्रवाल को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी अंशु उर्फ रोहित अग्रवाल उम्र 25 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना पत्थलगांव व थाना सन्ना में व्यापारियों से ठगी के मामले में एक आरोपी को झारखंड से लाकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस फरार आरोपियों को चिन्हित कर लगातार पतासाजी कर रही है, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here