Home छत्तीसगढ़ Drugs के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क के छत्तीसगढ़ का प्रमुख सप्लायर रूपिन्दर सिंह उर्फ...

Drugs के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क के छत्तीसगढ़ का प्रमुख सप्लायर रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो गिरफ्तार, पाकिस्तान से पंजाब के थु् प्राप्त करता था हेराईन की खेप

399
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर । Drugs के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क के छत्तीसगढ़ का प्रमुख सप्लायर रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पाकिस्तान से पंजाब के थु् हेराईन की खेप प्राप्त करता था ।


आज दिनांक 29.08.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत वीर सावरकर नगर स्थित बंगाली होटल के पास 01 व्यक्ति अपने पास हेरोईन(चिट्टा) रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजादचौक श्री ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट निरीक्षक श्री परेश पाण्डेय तथा थाना प्रभारी कबीरनगर निरीक्षक श्री सुनील दास को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को रंगेहाथ हेरोईन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना नाम रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो निवासी पंजाब का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से मादक पदार्थ हेरोईन(चिट्टा), अफीम तथा पिस्टल मय कारतूस रखा होना पाया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि उसे पाकिस्तान से हेरोईन(चिट्टा) की खेप पंजाब में मिलता था जिसे वह रोड के रास्ते छ.ग. राज्य में लाकर, जिला- रायपुर, बिलासपुर तथा धमतरी सहित अन्य जिलों में तस्करी करना एवं सिंडिकेट का संचालन करता था। सिंडिकेट में उसके द्वारा हेरोईन(चिट्टा) को पंजाब से लाकर पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जग्गू एवं डिस्ट्रीब्युटर विजय मोटवानी तथा सूरज उर्फ भूषण शर्मा को देना बताया गया जिनके द्वारा ग्राहकों को विडियो एवं लोकेशन शेयरिंग के माध्यम से हेराईन(चिट्टा) को उसके दिये हुए क्यू.आर.कोड में ऑनलाईन माध्यम से भुगतान पश्चात उपलब्ध कराया जाता था।

आरोपी रूपिन्दर सिंह द्वारा सिंडिकेट के संचालन एवं स्वयं की पहचान छिपाने हेतु अपने विभिन्न छद्म नाम पिन्दर उर्फ पाबलो उर्फ पाबलो किंग का प्रयोग करता था साथ ही हेरोईन(चिट्टा) के सप्लाय हेतु वर्चुअल नम्बर प्राप्त किये हुए था जिसके माध्यम से वह व्हॉट्सएप कॉलिंग कर हेराईन(चिट्टा) की सप्लाय करता था।*

प्रकरण में आरोपी नौशाद खान, अरबाज खान एवं मोहम्मद खान की भी संलिप्तता पाये जाने पर धारा 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तारी की गई है।

आरोपी सिंडिकेट के मुख्य संचालक रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर कब्जे से 91 ग्राम अफीम, 87 ग्राम हेराईन चिट्टा जिसका खुदरा मुल्य कीमत लगभग 30,00,000/- रूपये तथा 01 नग कंट्री मेड पिस्टल, 82 नग जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल फोन जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 190/25 धारा 21बी, 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट, 111 बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी से पूछताछ के आधार पर जिला – धमतरी से भी 01 व्यक्ति को पकड़ा गया है जिससे प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

आरोपी रूपिन्दर सिंह पूर्व में भी जिला रायपुर से नारकोटिक एक्ट के प्रकरण तथा पंजाब प्रांत में आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

आरोपी जिला रायपुर में पंजीबद्ध कई नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में फरार है जिसमें पृथक से अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

गिरफ्तार आरोपी – (थाना कबीर नगर के अप.क्र 190/25)

रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो पिता मंजीत सिंह उम्र 24 साल निवासी ग्राम जौरा तह-पट्टी जिला तरणतारण पंजाब वर्तमान पता – वीर सावरकर नगर एल.आई.जी 251 हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर। (मुख्य सप्लायर)

नौशाद खान उर्फ नासू पिता सागीर खान उम्र 24 साल निवासी मस्जिद के पीछे नूरानी चौक राजा तालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।

मोह. खान पिता सिकंदर खान उम्र 22 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

अरबाज खान पिता शेख ईब्रान खान उम्र 28 साल निवासी थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर।

गिरफ्तार आरोपी – (थाना आमानाका के अप.क्र 206/25)

रानो ढ़िल्लन पति मंजीत सिंह निवासी वीर सावरकर नगर एल.आई.जी. 251 हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here