Home छत्तीसगढ़ बिहार निवासी असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर सौरभ कुमार को छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस...

बिहार निवासी असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर सौरभ कुमार को छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया, 27 साल के आरोपी सौरभ कुमार ने 35 साल की युवती के साथ शादी का झांसा देकर जबरन किया दुष्कर्म, युवती के साथ विवाह करने के लिए नौकरी छोड़ने की रखा था शर्त

674
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। दुष्कर्म के आरोप में बिहार के रहने वाले असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर सौरभ कुमार को छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। 27 साल के आरोपी सौरभ कुमार ने 35 साल की युवती के साथ शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया था। युवती के साथ विवाह करने के लिए आरोपी ने नौकरी छोड़ने की शर्त रखा था आरोपी के उस शर्त को मारते हुए युवती ने अपनी नौकरी से भी त्यागपत्र दे दिया उसके बावजूद भी आरोपी, युवती को नहीं अपनाया। यवती एक सिविल इंजीनियर है और उसने अपने मेहनत और लगन के बल पर छत्तीसगढ़ के एक जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में तकनीकी सहायक का पद हासिल की थी। बिहार के रहने वाले आरोपी सौरभ कुमार ने युवती के सामने यह शर्त रखी थी कि वह यदि तकनीकी सहायक के पद से त्यागपत्र देगी तभी वह उसके साथ शादी करेगा उस शर्त को युवती ने मानते हुए नौकरी से त्यागपत्र दे दी उसके बाद भी आरोपी ने , युवती के साथ विवाह नहीं किया जिससे दुखी होकर युवती ने जशपुर जिले के तुमला थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कराई थी जिसके बाद तुमला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुनकुरी न्यायालय में पेश किया था जहां न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 7 दिसंबर 2025 दिन रविवार को जिला जेल दाखिल करा दिया है। आरोपी सौरभ कुमार जशपुर जिले के एक पोस्ट ऑफिस में असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के पद पर पदस्थ था।

दिनांक 06.12.25 को थाना तुमला क्षेत्र की एक 35 वर्षीय युवती ने थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी सौरभ कुमार, जो कि मूलतः बिहार राज्य का रहने वाला है, व वर्तमान में जिला जशपुर क्षेत्र के एक पोस्ट ऑफिस में, सहायक पोस्ट मास्टर का कार्य करता है, पीड़ित प्रार्थिया की , आरोपी सौरभ कुमार के साथ वर्ष 2024 में जान परिचय हुआ था, पीड़ित प्रार्थिया एक सब इंजीनियर है व उस दौरान वह छत्तीसगढ़ राज्य के एक जिले के जनपद पंचायत में तकनीकी सहायक के रूप में कार्य कर रही थी, दिनांक 14.01.2025 को जब पीड़ित प्रार्थिया छुट्टी पर अपने तुमला क्षेत्र के गृह ग्राम आई हुई थी, उसी दौरान आरोपी सौरभ कुमार के द्वारा, पीड़ित प्रार्थिया को अपने किराए के घर में, ले जाकर शादी का झांसा देकर, प्रार्थिया के साथ अनाचार किया गया था, तब से लेकर माह जून 2025 तक, पीड़ित प्रार्थिया जब भी छुट्टी पर आती थी, तब आरोपी सौरभ कुमार के द्वारा शादी का झांसा देते हुए, प्रार्थिया का शारीरिक शोषण किया जाता था, प्रार्थिया के द्वारा जब आरोपी सौरभ कुमार से, शादी करने की बात कहने पर, आरोपी ने तकनीक सहायक की नौकरी छोड़ने पर ही, शादी करने की बात कही थी, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा तकनीकी सहायक की नौकरी को छोड़ दिया गया, नौकरी छोड़ने पर, आरोपी सौरभ कुमार के द्वारा, प्रार्थिया को कुछ दिनों तक अपने साथ रखा गया था, अब शादी करने से इनकार कर रहा है। आरोपी सौरभ कुमार के द्वारा, प्रार्थिया के साथ, गाली गलौच भी किया जाता है।

महिला संबंधी अपराध होने पर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल पुलिस के द्वारा थाना तुमला में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी सौरभ कुमार के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (2)(M) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सहायक पोस्ट मास्टर सौरभ कुमार उम्र 27 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी सौरभ कुमार के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

“जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, तुमला क्षेत्र की एक एक युवती से, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा”

“वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here