Home छत्तीसगढ़ नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों...

नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ थाना में बीएनएस की धारा 137(2),65(1),70(2) व पॉस्को एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध

404
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना में बीएनएस की धारा 137(2),65(1),70(2) व पॉस्को एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मंगलवार 05 मई को थाना बागबहार क्षेत्र की एक ग्राम के प्रार्थी जो कि पीड़ित बालिका के पिता हैं ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 03.05.26 को उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी को रात्रि लगभग 08.00बजे, आरोपियों में से एक आकाश कुजूर उम्र 18 वर्ष,जो कि पड़ोस गांव का था, व पूर्व परिचित था , प्रार्थी की नाबालिग बेटी को किसी काम से , गांव के एक जगह में मिलने के लिए बुलाया था, परंतु उस दौरान प्रार्थी की नाबालिग बेटी, वहां नहीं गई, फिर लगभग एक घंटे पश्चात प्रार्थी की नाबालिग बेटी, रात्रि लगभग 09.00 बजे, खेत बाड़ी की ओर गई थी कि तभी वहां आरोपी आकाश कुजूर आ पहुंचा, उसके साथ अन्य आरोपी नितेश कुजूर उम्र 22 वर्ष भी था, जिनके द्वारा प्रार्थी की नाबालिग बेटी को, जबरन खींचकर, धमकी देते हुए, खेत के पास एक सूनसान जगह में ले जाया गया, फिर दोनों के द्वारा प्रार्थी की बेटी के साथ बारी बारी जबरन दुष्कर्म किया गया, उसकी नाबालिग बेटी किसी तरह वहां से भागकर घर आई तथा घटना के संबंध में पिता व अपनी मां को अवगत कराई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना बागबाहर में प्रार्थी की रिपोर्ट पर बीएन स की धारा 137(2),65(1),70(2) व पॉस्को एक्ट की धारा 4के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व नाबालिक पीड़िता स्वास्थ्य उपचार भी कराया गया।

पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, बालिकाओं व महिलाओं से संबंधित अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here