Home छत्तीसगढ़ वर्षों का इंतजार खत्म, दाराखरिका में लगा ट्रांसफार्मर – ग्रामीणों में खुशी...

वर्षों का इंतजार खत्म, दाराखरिका में लगा ट्रांसफार्मर – ग्रामीणों में खुशी की लहर, सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

133
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के निर्देश के बाद दाराखरिका में वर्षों से लंबित विद्युत समस्या का समाधान हो गया है।यहां के माध्यमिक शाला के पास जहां खंभे तो वर्षों पहले लगा दिए गए थे, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई थी, वहां अब ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस मुहल्ले में लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी। खंभे लगने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही।

आखिरकार स्थानीय ग्रामीणों ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर आवेदन के माध्यम से अपनी समस्या रखी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर संबंधित विभाग ने दाराखरिका में ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी।इस कार्य के पूरा होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि “कई वर्षों से जो सपना अधूरा था, वह आज पूरा हुआ है। अब हमें नियमित बिजली मिल रही है, जिससे दैनिक जीवन और बच्चों की पढ़ाई दोनों में सुविधा होगी।”ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निर्देश और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की सक्रियता से यह संभव हो पाया।ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री एवं कैंप कार्यालय के प्रति सदैव आभारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here