Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत...

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन, ईब व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा, किसानों की आय को मिलेगा संबल

125
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्रीमती कौशल्या साय ने गुरुवार को कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस परियोजना की कुल लागत 37 करोड़ 09 लाख 63 हजार रुपए है।

परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों को बेहतर सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे किसानों की कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी। इस क्षेत्र के किसान धान के साथ-साथ गेहूं एवं उद्यानिकी फसलों तथा सब्जियों की खेती भी बड़े पैमाने पर करते हैं। सिंचाई सुविधा मजबूत होने से किसानों को वर्षभर खेती करने में सहायता मिलेगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा बगिया समृद्धि एम-कैड योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से 13 गांवों के लगभग 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानहितैषी सरकार ने इस वर्ष सिंचाई बजट में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए 4 हजार 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। साथ ही वर्षों से लंबित सिंचाई परियोजनाओं एवं जीर्णोद्धार कार्यों को पुनः गति दी जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेशभर में लगभग 76 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार किया जाएगा।

श्रीमती साय ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और उनका जीवनस्तर बेहतर हो, इसके लिए राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे कृषि कार्य आसान होगा और गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

इस अवसर पर जिला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह और श्रीमती मालिता बाई, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, जनपद सदस्य श्री संजय कुमार, श्री संतोष सहाय, श्री उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here