सरगुजा (अंबिकापुर)।क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी विद्याचरण राव निवासी इन्दरपुर थाना दरिमा का थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के गांव का त्रिपाल टोप्पो प्रार्थी को ऑनलाइन शेयर मार्केट में फायदा होने की बात बताकर स्वयं जुड़े होने की बात बताकर प्रार्थी को भी जुड़ने बोला तब प्रार्थी त्रिपाल के माध्यम से उदयपुर निवासी राजकुमार पैंकरा से मिला, मिलने पर राजकुमार पैंकरा बताया कि एक ऑनलाइन Biget Wallet (LGNS) क्रिप्टो वायलेट ऐप है जिसमे पैसा लगाने से अधिक रकम मिलता है। तब प्रार्थी उसके बहकावे एवं लालच में आकर 19 जुलाई 2026 को राजकुमार पैंकरा के कहने पर होटल फिल आनन्दम में शेयर मार्केट के संबंध में ट्रेनिंग में गया, जहा कान्ता प्रसाद राजवाड़े द्वारा लैपटॉप एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से अन्य 10-12 लोगो को Biget Wallet (LGNS) क्रिप्टो वायलेट ऐप के शेयर मार्केट में पैसा बढ़ाने के बारे में बताया जा रहा था, जिसमे 12 लेवलो में पहुंचने के बाद फ्री में पैसा मिलते रहेगा बस इस शेयर में पैसा लगाना है, कहकर दिनांक 19/07/26 को होटल फिल आनन्दम में जहा ट्रेनिंग चल रहा था, वहां पर राजकुमार पैंकरा के द्वारा प्रार्थी से 10000/- रूपये नगद लेकर 01 साल में 01 लाख रुपये बढ़ने का लालच देकर झांसे में लेकर ठगी किया गया है, मामले में प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 132/26 धारा 318(4), 61(2), बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी कान्ता प्रसाद पिता दिलु राम राजवाड़े उम्र 27 वर्ष निवासी सिंगीटाना थाना लखनपुर , राजकुमार पैंकरा पिता स्व. अमीर साय उम्र 42 वर्ष निवासी पण्डरीडांड उदयपुर थाना उदयपुर, जीवन साय टोप्पो पिता दिलराम टोप्पो उम्र 36 वर्ष निवासी महादेवटिकरा नावानगर थाना दरिमा, फिरोज लकड़ा पिता राम साय लकड़ा उम्र 35 वर्ष निवासी टपरकेला थाना दरिमा (05) मुकेश कुमार गुप्ता पिता बिनोद कुमार गुप्ता उम्र 46 वर्ष निवासी अम्बे कॉलोनी मकान नंबर बी-7 गांधीनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस की पूछताछ बताये कि बिलासपुर के त्रिभुवन साहू एवं रमाशंकर साहू के द्वारा Crypto करेसी Bitget wallet में पैसा निवेश करने के सम्बंध में जानकारी दिया गया था, एवं उनके साथ मिलकर बिलासपुर मे भी कई बार सेमिनार किया गया है, आरोपीगण के द्वारा बताया गया कि अपने नीचे जोडने के लिए कोई Crypto करेंसी खरीदना चाहता है तो उसे उसके मोबाईल के माध्यम से प्ले स्टोर में जाकर Bitget wallet एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर उससे नगद फोन पे के माध्यम से 100, 200, 1000, 5000 पैसा लेकर उनको उक्त पैसा के बदले में उतने ही कीमत का Crypto करेंसी खरीदकर न्यू वालेट क्रिएट कर उनके रिसिंविंग एड्रेस पर टोकन ट्रांसफर करता है तथा जिसमे Binance ID के माध्यम से रजिस्टर कर KYC वैरिफाइड कर Crypto करेंसी से INR इंडियन रूपीस INR से Crypto करेंसी में कन्वर्ट होता है तथा क्वाईन को होल्ड करके रखता है जब उसको जरूरत पड़ने पर बेच सकता है या पैसा निकाल सकता है, जिसमे कोई लॉकिन पीरियड नहीं रहता है, Crypto करेंसी Bitget wallet (LGNS) शेयर मार्केट में निवेश किया है।
आरोपीगण दिनांक 19/07/26 को अम्बिकापुर के होटल फिल आनंदम में Crypto करेंसी Bitget wallet (LGNS) (शेयर मार्केट) के सम्बंध में सेमीनार का आयोजन किये थे, जिसमें आरोपीगण एवं अन्य निवेशक आये थे उसमे से नया निवेशक विद्याचरण व भारद्धाज गोरवामी अन्य 5-7 लोग आये थे, Crypto करेंसी Bitget wallet (LGNS) (शेयर मार्केट) से जुड़े सीनियर त्रिभुवन साहू निवासी बिलासपुर के द्वारा काला रंग का टी-शर्ट जिसमें गेम चेन्जर एकेडमी लिख हुआ है जिसको दिया गया था। सेमिनार के दौरान प्रार्थी विद्याचरण 10,000/- रूपये राज कुमार पैकरा को Crypto करेंसी Bitget wallet (LGNS) (शेयर मार्केट में लगाने के लिए दिया था। दिनांक 19/07/26 के सेमीनार में आरोपीगण एवं जुड़ने वाले विद्याचरण, भारद्वाज गोस्वामी भी आये थे। त्रिपाल टोप्पो के कहने पर विद्याचरण Crypto करेंसी Bitget wallet (LGNS) (शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने आया था। जो आरोपीगण नेपाल सेमीनार में सीखे थे उसी के अनुसार सेमीनार कर रहे थे। Crypto करेंसी Bitget wallet (LGNS) (शेयर मार्केट) में पैसा निवेश करने से लाभ के बारे में आरोपी को त्रिभुवन साहू व रमाशंकर साहू जो बताये है वही इस प्लेटफार्म से Crypto करेंसी खरीदकर होल्ड करके रखते है उससे आरोपीगण को बीच-बीच में 1000, 2000, 3500 रूपये 5 दिन व 10 दिन में मुनाफा होता है तथा इस प्लेटफार्म में अधिकतम समय तक अपने क्वाईन को होल्ड रखने से उतना ही ज्यादा मुनाफा होता है।
आरोपीगण दिनांक 19/07/26 को अम्बिकापुर के होटल फिल आनंदम में Crypto करेंसी Bitget wallet (LGNS) (शेयर मार्केट के सम्बंध में सेमीनार का आयोजन किये थे, आरोपियों द्वारा ठगी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपीगण से घटना में प्रयुक्त लैपटॉप, लैपटॉप का बैग, चार्ज वायर, प्रोजेक्टर, स्पीकर, मोबाईल, 3 नग डायरी, 1 नग नोट बुक, 01 नग टी-शर्ट जप्त किया गया है, आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने से प्रकरण में प्रकरण में धारा 317(4) बी. एन. एस. जोड़कर आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों एवं देश के अन्य राज्यों में भी इसके प्रचार प्रसार की सूचना आरोपियों से प्राप्त हुई है, नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
सरगुजा पुलिस की नागरिकों से अपील नागरिक ज्यादा मुनाफा के लालच एवं अन्य बहकावे में आकर भ्रामक एवं गलत ऐप के माध्यम से कही निवेश ना करें, आप ठगी की घटना के शिकार हो सकते है।



