Home रायपुर अपने ट्रांसफर के ठीक दो दिन पहले पूर्व एडीजी सिंह ने किए...

अपने ट्रांसफर के ठीक दो दिन पहले पूर्व एडीजी सिंह ने किए 21 कर्मियों के ट्रांसफर, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प

77
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पुलिस विभाग के तहत राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटीकरेप्शन ब्यूरो में कार्यरत कर्मियों का एडीजी जी.पी.सिंह के द्वारा अपने ट्रांसफर के ठीक दो दिन पहले 30 मई को ट्रांसफर किया जाना, पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है। आपको बता दें राज्य शासन ने एक मई को गुरजिंदर पाल सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, ई.ओ.डब्ल्यू एवं ए.सी.बी (राज्य प्रतिनियुक्ति पर) तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक लोक अभियोजन एवं राज्य न्यायिक प्रयोगशाला की सेवाएं तत्काल प्रभाव से गृह विभाग को वापस करते हुए उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।


ज्ञात हो कि एडीजी सिंह ने 30 मई को एक ही दिन में 21 कर्मियों का ट्रांसफर करके पुलिस विभाग में हलचल पैदा कर दी है। बताया जाता है कि इस आशय की जानकारी डीजीपी डी.एम.अवस्थी को भी नहीं है। एडीजी सिंह ने अपने ट्रांसफर की भनक लगते ही विभाग में पदस्थ कर्मियों की ट्रांसफर कर सर्जरी कर दी। विभागीय जानकारी के अनुसार पी.के.नामदेव स्टेनोग्राफर, दिलीप चंद्राकर सहायक उप निरीक्षक, रणविजय मंडावी सहायक उप निरीक्षक, रंजीत प्रताप सिंह प्रधान आरक्षक, महावीर राणा प्रधान आरक्षक, हुलेश्वर जोशी प्रधान आरक्षक, लालदेव साय आरक्षक, कुलेश्वर साहू आरक्षक, सत्यम जोगी आरक्षक, दिवाकर मिश्रा आरक्षक, संदीप तिवारी आरक्षक को पुलिस मुख्यालय रायपुर, सुभाष पवार उपनिरीक्षक, प्रदीप पटेल प्रधान आरक्षक को जिला रायपुर, प्रमोद रुसिया को जिला राजनांदगांव, संजय तिवारी प्रधान आरक्षक, भोजराज प्रधान प्रधान आरक्षक को जिला महासमुंद, राजे सिंह नेगी सहायक उप निरीक्षक, नारायण साहू सहायक उप निरीक्षक, कमलेश्वर वर्मा आरक्षक, प्रदीप कुमार पटेल आरक्षक को जिला दुर्ग तथा ध्रुवनारायण तिवारी उपनिरीक्षक को अंबिकापुर क्षेत्रीय कार्यालय (एसीबी)से संबद्ध किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here