Home छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक 16.23 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी :...

राज्य में अब तक 16.23 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी : 4.74 लाख से अधिक किसानों को भुगतान के लिए 2770.06 करोड़ रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए किया गया जारी, पढ़िये पूरी खबर

67
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर । राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के बीते 10 दिनों में आज शाम साढ़े छह बजे तक 4 लाख 74 हजार 381 किसानों से समर्थन मूल्य पर 16 लाख 22 हजार 650 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। जो राज्य सरकार द्वारा अनुमानित खरीदी लक्ष्य का 15.45 प्रतिशत है। किसानों से 2477 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 2770 करोड़ 06 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है।
धान खरीदी के 10वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में पहले पायदान पर है। राजनांदगांव जिले में 1,66,817 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 1,25,913 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 1,22,657 मीटिरिक टन धान की खरीदी हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर धान खरीदी के साथ-साथ धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग का कार्य भी निरंतर हो रहा है। पंजीकृत 1979 मिलों के द्वारा धान उर्पाजन केन्द्रों से एक लाख 67 हजार 539 मीटरिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग के लिए 3 लाख 90 हजार 188 मीटरिक टन का डीओ जारी किया गया है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू विपणन वर्ष में राज्य के बस्तर जिले में 19,157 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 3841 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 641 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 50 हजार 365 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 28 हजार 163 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 2897 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 2721 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 83,451 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 10,157 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 93,905 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 15,340 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 66,205 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 79,496 मीटरिक टन, बालोद जिले में 1,13,132 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 1,25,913 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 81,097 मीटरिक टन, कवर्धा में 86,085 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 1,66,817 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 1,22,657 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 78,846 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 62,141 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 1,12,457 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 95,724 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 23,808 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 13,581 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 16,720 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 26,308 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 41,024 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here