Home छत्तीसगढ़ नागपुरी गीत हाय रे दिला लूटे , हाय रे दिला लूटे को...

नागपुरी गीत हाय रे दिला लूटे , हाय रे दिला लूटे को एडिटिंग कर जो राम को लाये हैं हम उनको लायेंगे, यूपी मे हम फिर से भगवा लहरायेंगे गीत को शोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करने वाले भाजपाईयो के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने कांग्रेसियो ने सिटी कोतवाली मे दिया आवेदन, कांग्रेसियो ने कहा जशपुर विधायक की छवि धूमिल करने की कोशिश मे लगे हैं भाजपाई

110
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । नागपुरी गीत हाय रे दिला लूटे , हाय रे दिला लूटे को एडिटिंग कर जो राम को लाये हैं हम उनको लायेंगे, यूपी मे हम फिर से भगवा लहरायेंगे गीत को शोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल करने वाले भाजपाईयो के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने कांग्रेसियो ने सिटी कोतवाली जशपुर मे आवेदन दिया है। कांग्रेसियो ने कहा कि जशपुर विधायक विनय भगत की छवि को धूमिल करने भाजपाई कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
कांग्रेसियो ने आज ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) जशपुर सूरज चौरसिया के नेतृत्व मे सिटी कोतवाली जशपुर मे जशपुर विधायक विनय भगत की छवि धूमिल करने वाले भाजपाईयो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांग्रेसियो ने पंडित अजित शर्मि शोसल मीडिया प्रमुख रायगढ़, गोल्डी साहू नगर पंचायत कोतबा, राहुल गुप्ता जशपुर एवं करूणा भगत पति उमेश भगत व अन्य भाजपाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने जशपुर सिटी कोतवाली प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है।
आपको बता दें पिछले माह 28 फरवरी को जशपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सालेकेरा मे जशपुर विधायक विनय भगत 5 करैड़ 88 लाख की लागत से बनने वाले पुलिया के भूमिपूजन के लिये गये हुए थे। भूमि पूजन के बाद गांव वालो के कहने पर विधायक विनय भगत नागपुरी गीत हाय रे दिला लूटे पर नृत्य करने लगे। इसी गीत को भाजपाई एडिटिंग कर जो राम को लाये हैं हम उनको लायेंगे, यूपी मे हम फिर से भगवा लहरायेंगे गीत को शोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिये। जिसके बाद जिलेभर के कांग्रेसि आक्रोशित हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने कहा जिस गति से जशपुर विधायक विनय भगत जशपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर कस्बा टोलापारा गांव गरीब कमजोर वर्ग के बीच पहुंचकर विकास कार्य कर रहे है उस विकास को भारतीय जनता पार्टी पचा नही पा रही है ।विधायक विनय भगत के सरल स्वभाव से हर वर्ग चाहे वो नौजवान हो बुजुर्ग हो या महिला हो उनके दिलों में बसते जा रहे है लोकप्रियता इतनी की अब बच्चे नौजवान उन्हें नृत्य के लिये अपने साथ आमन्त्रित तक करके खुशी मना रहे हैं । इसे बीजेपी के लोग हजम नही कर पा रहे है, इन्हें समझ नही आ रहा है कि विधायक की लोकप्रियता को कैसे कम करें यही वजह है कि बौखलाहट में विधायक के नागपुरी गीत को एडिटिंग करके बीजेपी वाले योगी आदित्यनाथ के चुनाव जीतने वाली वीडियो फेसबुक,व अन्य ग्रुप में अपलोड कर बदनाम करने का प्रयास कर रहे है । श्री चौरसिया ने कहा बीजेपी अपने आप को संस्कारित पार्टी कहती है पर वास्तव में अब बीजेपी पार्टी असंस्कारित और अमर्यादित होकर कुछ भी वीडियो या मुद्दा बनाकर बदनाम करके की कोशिश कर रही है पर जनता जनार्दन सब देख रही है जनता को पता चल गया कि वास्तव में जशपुर का सम्पूर्ण विकास कौन करा रहा है और कौन करा सकता है। कोंग्रेस पार्टी मर्यादित पार्टी है और हम ऐसा कोई कार्य नही करेंगे जिससे जनता या पार्टी की मर्यादा भंग हो या किसी को तकलीफ हो। हमने सिटी कोतवाली में दोषियो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने बाबत आवेदन कर दिया है पुलिस जांच करके दोषियो के खिलाफ कार्यवाही करे ताकि समाज में नफरत पैदा करने वालो को सबक मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here