Home छत्तीसगढ़ गौ हत्या के मामले मे पुलिस ने चार आरोपियो को किया गिरफ्तार,...

गौ हत्या के मामले मे पुलिस ने चार आरोपियो को किया गिरफ्तार, फरार दो आरोपियों की पुलिस कर रही है तलाश

285
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। गौ हत्या के मामले मे पुलिस ने चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है वहीं फरार दो आरोपियों की पुलिस सरगरमी से तलाश कर रही है। पुलिस ने अयजक एक्का, उम्र 35 वर्ष, निवासी कर्राजोर डांडपानी, थाना बागबहार, सुशील कुजूर, उम्र 28 वर्ष, निवासी कर्राजोर डीपापारा, थाना बागबहार, प्रमोद एक्का, उम्र 30 वर्ष, निवासी कर्राजोर डांडपानी, थाना बागबहार एवं
अगस्तुस तिर्की, उम्र 34 वर्ष, निवासी कर्राजोर डांडपानी, थाना बागबहार को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी फरार हैं जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पिछले माह 30 जून को को प्रार्थी खेमानिधि यादव, निवासी ग्राम बरखोरिया, थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ के द्वारा थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि चार व्यक्ति, दो मोटरसाइकिल एवं पैदल एक गौ वंश को लेकर थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरखोरिया से मुडाबहला की ओर जा रहे थे। प्रार्थी के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त गौ वंश को खरीदकर ले जाने की बात कही, किंतु उनके व्यवहार पर संदेह होने पर ग्रामीणों ने उनकी तलाश की।
तलाश के दौरान ग्राम हल्दीझरिया के समीप खेत के गड्ढे में गौ वंश का वध किया हुआ धड़ पाया गया। घटनास्थल पर गाय की खाल, सिर, चारों पैर, कान का बिल्ला, रस्सी, गोबर एवं रक्त के निशान मिले। वहीं मांस काटने में प्रयुक्त लकड़ी का गुटका भी बरामद हुआ।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबहार में अपराध क्रमांक 61/2026, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5, 6 एवं 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस की टीम के द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मौके से प्राप्त साक्ष्यों को गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया।

विवेचना के दौरान मामले से जुड़े मुख्य आरोपी अयजक एक्का को ग्राम बिरीमडेगा से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसने अपने साथियों सुशील कुजूर, प्रमोद एक्का, अगस्तुस तिर्की, व दो अन्य साथी के साथ मिलकर गौवंश वध करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने सुशील कुजूर, प्रमोद एक्का एवं अगस्तुस तिर्की को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार, दो मोटरसाइकिल एवं टॉर्च बरामद कर जब्त किए गए हैं।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयासरत है। उनकी पता साजी जारी है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत गौ वंश वध के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, मामले से जुड़े दो अन्य आरोपीयों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिनकी पतासाजी जारी है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here